{"_id":"5f53c4d38ebc3e43a36811e1","slug":"dm-ambedkar-nagar-news-lko538660268","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं की समीक्षा कर क्रियान्वयन में और तेजी लाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं की समीक्षा कर क्रियान्वयन में और तेजी लाएं
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय पोषण मिशन अन्तर्गत कंवर्जेंस विभाग के कार्यों की समीक्षा की। कुपोषित बच्चों को चिह्नांकित करने और उन्हें आवश्यक योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। कहा कि कोरोना काल में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। डीएम ने शनिवार को लगातार कई विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने को कहा। बालिका कल्याण के लिए संचालित कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। शनिवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र ने एक के बाद एक कई विभागों के साथ बैठक की। सबसे पहले उन्होनें राष्ट्रीय पोषण मिशन की समीक्षा की। कहा कि सभी बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण करते हुए कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों को चिह्नित किया जाए, जिससे बच्चों को सरकारी सुविधाओं को आसानी से दिया जाए।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से इस कार्य को अभियानपूर्वक चलाने का निर्देश दिया। आशा व एएनएम के माध्यम से गर्भवती महिलाओं व किशोरियों की एनीमिया की जांच टीकाकरण, पोषण एवं स्वास्थ्य परामर्श, आयरन, फोलिक एसिड दवा का वितरण करने को कहा। जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि पोषण माह के दौरान पोधरोपण अभियान चलाया जाए। इसमें आंगनबाड़ी केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की भूमि पर पौधरोपण सुनिश्चित कराएं। इसके अलावा साग सब्जियों को लगाने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। डीएम ने शासन द्वारा बालिका कल्याण के लिए संचालित कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा करते हुए जिला प्रोवेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह को निर्देशित किया। कहा कि शासन की इस कल्याणकारी योजना से जनपद के समस्त पात्र कन्याओं को लाभांवित करें।
अभियान चलाकर उनका पंजीकरण कराया जाए। योजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही होगी। डीएम ने विकास कार्यों को लेकर समस्त खंड विकास अधिकारी को भी निर्देशित किया। कहा कि अपूर्ण निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा कराया जाए। मनरेगा मजदूरों को ज्यादा से ज्यादा स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दें। पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, जल निकासी की नाली आदि कार्यों को तेजी के साथ कराएं।