फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   DL of driver suspended for negligent driving

Ambedkar Nagar News: लापरवाही से कार चलाने वाले ड्राइवर का डीएल निलंबित

Wed, 06 May 2026 01:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
DL of driver suspended for negligent driving
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। अशरफपुर भुआ ईंट भट्ठे के पास हुए भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत के बाद एआरटीओ ने कार चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिया है। आरोपी चालक विशाल विश्वकर्मा (निवासी चितई पट्टी, कटका) के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन



रविवार देर रात हुए हादसे में सम्मनपुर के इटरौरा निवासी कैफी (38) की बाइक किसी वाहन की टक्कर से सड़क पर गिर गई थी। इसके बाद मदद के लिए रुके कई युवक सड़क पर खड़े थे। इसी दौरान जलालपुर से अकबरपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने सभी को रौंद दिया और गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे में लालचंद (24), उत्तम (23), दिव्यांशु (17), आदित्य (24), कैफी (38), इंद्रेश (30), साहिल (32) और राजू गुप्ता (30) की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार रात पुलिस ने चालक विशाल विश्वकर्मा को हिरासत में ले लिया था। कटका के फेंकू और सम्मनपुर के मायाराम की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में चालक ने दावा किया कि सामने से अचानक तेज रोशनी पड़ने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क पर खड़े लोगों को रौंदते हुए गड्ढे में जा गिरा। पुलिस के अनुसार, कार में सवार लोग एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे और रास्ते में रफीगंज से शराब की बोतल खरीदी गई थी। कार में चालक के अलावा अन्य सवारों की भी पहचान की जा रही है। एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, हादसे की गंभीरता को देखते हुए एआरटीओ ने चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed