फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Divyang and elderly will be able to vote sitting at home from tomorrow

कल से घर बैठे दिव्यांग व बुजुर्ग कर सकेंगे मतदान

Tue, 22 Feb 2022 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Divyang and elderly will be able to vote sitting at home from tomorrow
अंबेडकरनगर। लोकतंत्र के महापर्व के मौके पर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए 23 से 25 फरवरी तक 952 दिव्यांग व 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग घर पर ही रहकर मतदान करेंगे। महापर्व से पहले ही इन्हें अपने मनपसंद प्रत्याशी के नाम के आगे मुहर लगाने का मौका मिलेगा। 10 से पांच बजे तक पोलिंग पार्टियां संबंधित मतदाताओं के घर पहुंचकर मतदान कराएंगी।
विज्ञापन

देश में लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत मतदान हो सके, इसके लिए स्वीप अभियान के तहत जगह-जगह मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस बीच शत-प्रतिशत मतदान हो सके, इसके लिए चुनाव आयोग ने पहली बार दिव्यांगों व 80 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के बुजुर्गों को घर पर ही रहकर मतदान करने की सुविधा प्रदान की है।
विज्ञापन

पिछले चुनावों में अक्सर देखा जाता था कि दिव्यांग व 80 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के बुजुर्ग मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच पाते थे, जिससे वे लोकतंत्र की मजबूती में अपनी भागीदारी नहीं कर पाते थे। ऐसे मतदाता भी सुचारु रूप से मतदान कर सकें, इसके लिए चुनाव आयोग ने पहली बार ऐसी व्यवस्था की है कि पोलिंग पार्टी के सदस्य संबंधित दिव्यांगों व 80 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के बुजुर्गों के घर पहुंचकर मतदान कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कुल 45 हजार 306 दिव्यांग व 80 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर बुजुर्ग मतदाता हैं। इसमें 30 हजार 818 मतदाता 80 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के हैं, जबकि 14 हजार 488 दिव्यांग मतदाता हैं। बीते दिनों चुनाव आयोग के निर्देश पर बीएलओ की टीम ने दिव्यांगों व 80 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के बुजुर्गों के घर पहुंचकर उनसे यह जाना था कि वे घर पर ही मतदान करेंगे या फिर बूथों तक जाकर अपना मत देंगे। कुल 952 दिव्यांगों व 80 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के बुजुर्गों ने घर से ही मतदान करने की अनुमति दी थी। इसमें 245 दिव्यांग व 740 ऐसे मतदाता हैं, जिनकी आयु 80 वर्ष से ऊपर है।
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन ने इसके बाद जरूरी प्रबंध सुनिश्चित किए हैं। अब 23 से 25 फरवरी तक संबंधित मतदाताओं को घर पर ही रहकर मतदान करने का मौका मिलेगा। निर्वाचन कार्यालय के शहंशाह ने बताया कि संबंधित मतदाता पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान कर सकेंगे। पोलिंग पार्टियों की मौजूदगी में संबंधित मतदाता 10 से 5 बजे तक मतदान करेंगे।
जिलेे में पहुंचे 15 हजार मतपत्र
बैलेट पेपर प्रभारी डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान करने वाले वोटरों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए गत दिवस ही जिले में मतपत्र पहुंच गए हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन-तीन हजार मतपत्र आए हैं। ऐसे में जिले में कुल 15 हजार बैलेट पेपर जिले में आए हैं। इन मतपत्रों से न सिर्फ दिव्यांग व 80 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर वाले बुजुर्ग के अलावा मतदान से जुड़े कर्मचारी भी मतदान करेंगे।

सभी तैयारियां पूरी
चुनाव आयोग के निर्देश पर 23 से 25 फरवरी तक जिले के 952 दिव्यांग व 80 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर वाले बुजुर्ग मतदान करेंगे। यह मतदान 10 बजे से 5 बजे तक होगा। मतदान सकुशल निपट सके, लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदाताओं की गोपनीयता बनी रह सके, इसके लिए मतदान के दौरान नियमानुसार इंतजाम रहेंगे।
-अशोक कनौजिया, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed