{"_id":"622108518df793030034a0e3","slug":"divyang-also-showed-the-spirit-of-voting-ambedkar-nagar-news-lko6202567132","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों में भी दिखा मतदान का जज्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों में भी दिखा मतदान का जज्बा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। लोकतंत्र की मजबूती के लिए दिव्यांगों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। उन्होंने दिव्यांगता को पीछे छोड़ते हुए संबंधित बूथ पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया। कुछ दिव्यांग मतदाताओं ने सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। कोई दिव्यांग बैसाखी के सहारे तो कोई ट्राई साइकिल से संबंधित बूथ पर पहुंचा। उन्होंने मतदान किया और दूसरों से अपील भी की कि वे भी अपने मताधिकार का प्रयोग बढ़-चढ़कर करें।
दिव्यांग भी लोकतंत्र की मजबूती में अपनी भागीदारी करने से पीछे नहीं रहे। वे दिव्यांगता को दरकिनार करते हुए पूरे जोश के साथ संबंधित बूथ पर पहुंचे और मताधिकार का प्रयोग किया। कोई बैसाखी के सहारे तो कोई ट्राई साइकिल तो कोई परिवार के सदस्यों का सहारा लेकर संबंधित बूथ पर पहुंचा। उन्होंने मतदान किया और केंद्र के बाहर आकर सेल्फी ली। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। आदर्श बूथ भीटी पर लल्लन कनौजिया ट्राई साइकिल से मतदान करने के लिए पहुंचे थे।
डॉ. जेतली इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर दिव्यांग दिनेश गौड़ बैसाखी के सहारे मतदान करने पहुंचे हुए थे। मताधिकार का प्रयोग करने के बाद उन्होंने केंद्र के बाहर सेल्फी ली। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। आदर्श जनता इंटर कॉलेज टांडा मतदान केंद्र पर दिव्यांग दुलारपत्ती परिवार के सदस्य के साथ ट्राई साइकिल से पहुंचीं।
विज्ञापन
आदर्श बूथ बरधाभिउरा पर दिव्यांग राजू जायसवाल ट्राई साइकिल से मतदान करने पहुंचा। मताधिकार का प्रयोग कर बाहर निकलकर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि उसने भी लोकतंत्र की मजबूती में अपनी भागीदारी की है। मतदान केंद्र सरस्वती विद्या मंदिर टांडा पर जैबुन्निशा ने ट्राई साइकिल से पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया। तमाम अन्य दिव्यांगों ने अलग-अलग माध्यम से मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। उनमें लोकतंत्र को मजबूत बनाने का भरपूर जोश दिखा।