{"_id":"644ea28f9a6eea3f6f0eafd4","slug":"divisional-commissioner-and-ig-reviewed-punthar-lake-ambedkar-nagar-news-c-13-1-209672-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पुंथर झील का मंडलायुक्त व आईजी ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पुंथर झील का मंडलायुक्त व आईजी ने लिया जायजा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जनपद दौरे पर पहुंचे मंडलायुक्त गौरव दयाल व पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र अयोध्या प्रवीण कुमार ने शनिवार देर रात तहसील क्षेत्र टांडा के पुंथर झील का निरीक्षण किया। यहां जिला प्रशासन के सहयोग से हो रहे कार्यों की सराहना की।
कहा कि तालाबों, झीलों के सौंदर्यीकरण कई लाभ हैं। पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित होने पर यहां लोगों को मनोरंजन के साथ ही रोजगार के भी अवसर प्रदान होंगे। मंडलायुक्त ने डीएम अविनाश कुमार सिंह के कार्यों की सराहना की। कहा कि ऐसे सकारात्मक प्रयास से हम जिले को एक नई पहचान दे सकेंगे। आने वाले समय में इसकी महत्ता और बढ़ेगी। आम लोगों को इसके महत्व को समझाने का भी सुझाव दिया। कहा कि जिले के अन्य क्षेत्रों में स्थित झीलों व बड़े तालाबों का सौंदर्यीकरण कराया जाए।
डीएम ने दरवन, पुंथर के अलावा भियांव स्थित तालाब व अकबरपुर तहसील क्षेत्र स्थित महदेई तालाब के सौंदर्यीकरण कराए जाने के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा भीटी तहसील क्षेत्र में विसुही नदी के किनारे हिरन अभ्यरण के रूप में विकसित किए जाने की योजना से अवगत कराया। इस मौके पर सीडीओ अनुराज जैन, एडीएम सदानंद गुप्त, एएसपी संजय राय, डीडीओ वीरेंद्र सिंह, एसडीएम पवन कुमार जायसवाल व एसडीएम दयाशंकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।