फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   District Vice President Chandraprakash left BJP

जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश ने छोड़ी भाजपा

Sun, 05 Dec 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
District Vice President Chandraprakash left BJP
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रह चुके भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा ने रविवार को पार्टी की सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया। वह छह दिसंबर को कलेक्ट्रेट के पास आयोजित कार्यक्रम में विधिवत बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो जाएंगे। बताया जाता है कि बसपा नेतृत्व से उनकी अकबरपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर वार्ता भी हो चुकी है।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से चली आ रहीं अटकलों के बीच भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा ने अंतत: पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया। उनके बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ने की खबरें लंबे समय से सामने आ रही थीं। बताया जाता है कि बसपा नेतृत्व तथा अन्य पदाधिकारियों से चंद्रप्रकाश की कई दौर की वार्ता भी हो चुकी है। बसपा से मौजूदा विधायक रामअचल राजभर बीते दिनों ही समाजवादी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में बसपा को भी अकबरपुर विधानसभा सीट से किसी मजबूत प्रत्याशी की दरकार थी। इस बीच रविवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया। चंद्रप्रकाश छह दिसंबर को कलेक्ट्रेट के पास आयोजित कार्यक्रम में विधिवत बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी को भेजे पत्र में कहा कि निजी कारणों से मैं भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे रहा हूं। मेरा त्याग पत्र तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया जाए। अकबरपुर नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष रह चुके चंद्रप्रकाश वर्मा के इस्तीफे के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही भारतीय जनता पार्टी से कई और पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपना त्याग पत्र दे देंगे। बताते चलें कि चंद्रप्रकाश को भारतीय जनता पार्टी ने बीते विधानसभा चुनाव में अकबरपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया था, लेकिन वे चुनाव जीतने में सफल नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed