{"_id":"610ad01e8ebc3ec38a4c7619","slug":"district-bar-association-s-annual-election-today-ambedkar-nagar-news-lko589908231","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिला बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 5 अगस्त गुरुवार को कोविड प्रोटोकॉल के बीच होगा। विभिन्न पदों के लिए कुल 39 प्रत्याशी मैदान में हैं। निर्वाचन अधिकारी नरसिंह नारायण सिंह ने बताया कि चुनाव से जुड़ी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। गुरुवार को विभिन्न पदों के लिए चुनाव कोरोना संक्रमण के संदर्भ में जारी गाइडलाइन के अनुसार कराया जाएगा। 6 अगस्त को मतों की गणना होगी और इसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।
जिला बार एसोसिएशन का 5 अगस्त को होने वाले वार्षिक चुनाव की तैयारियां बुधवार को पूर्ण कर ली गईं। निर्वाचन अधिकारी नरसिंह नारायण सिंह ने बताया कि विभिन्न पदों के लिए कुल 39 प्रत्याशी मैदान में हैं। हालांकि इनमें से वरिष्ठ कार्यकारिणी के 6, कनिष्ठ कार्यकारिणी के 5 व कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है।
ऐसे में 27 पदों के लिए गुरुवार को मतदान प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसमें अध्यक्ष पद के लिए इंद्रमणि शुक्ल, कृष्णदत्त मिश्र, गनपति दुबे, दिनेश प्रताप सिंह व राजेंद्र प्रसाद पटेल समेत सात प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद के लिए 5 प्रत्याशियों समेत कई अन्य पदों के लिए प्रत्याशी मैदान में हैं। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान प्रक्रिया कोरोना प्रोटोकॉल के तहत कराया जाएगा। सभी प्रत्याशियों को इसके लिए निर्देशित किया गया है। बताया कि 6 अगस्त को मतगणना का कार्य होगा। इसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।