{"_id":"617f0177169e6f71185bca4d","slug":"distraught-over-attack-on-students-in-tripura-ambedkar-nagar-news-lko60265968","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा में छात्रों पर हमले से बिफरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिपुरा में छात्रों पर हमले से बिफरे
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के तहसील तिराहे पर पदमार्च करते अभाविप कार्यकर्ता।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। त्रिपुरा प्रांत में छात्रों पर हुए हमले के विरोध में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अकबरपुर पुराने तहसील तिराहे के निकट पदमार्च कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से त्रिपुरा में छात्रों पर हमला किया गया, वह अत्यंत चिंताजनक व निंदनीय है। इस पर तत्काल अंकुश लगाना चाहिए। साथ ही दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। कहा कि इस प्रकार के हमलों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।बाद में कार्यकर्ताओं ने वामपंथियों का पुतला फूंका।
अंबेडकरनगर स्थित पुराने तहसील तिराहे के निकट सुबह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एकत्र हुए। इसके बाद छात्र नेता शिवम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान शिवम ने कहा कि जिस प्रकार से त्रिपुरा में छात्रों पर हमला किया गया, वह अत्यंत चिंताजनक व निंदनीय है। हमले में तमाम छात्रों को चोटें आईं। यह हमला वामपंथियों की ओर से किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के हमलों पर तत्काल अंकुश लगाया जाना चाहिए।
वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के हमलों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मांग करते हुए कहा कि न सिर्फ छात्रों पर हमले तत्काल रोके जाएं, बल्कि ऐसा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। बाद में अभाविप कार्यकर्ताओं ने वामपंथियों का पुतला भी फूंका। इस मौके पर मोहित कुमार आमिर खान, अभिषेक कनौजिया, अभिषेक राजभर, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।