फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Disputes can be resolved easily through ADR

Ambedkar Nagar News: एडीआर से विवादों का होगा आसानी से निस्तारण

Tue, 21 Jan 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 21 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Disputes can be resolved easily through ADR
अंबेडकरनगर। जिला न्यायालय स्थित मध्यस्थता केंद्र में सोमवार को वाद स्तर पर विवादों के निस्तारण के लिए सहायता डेस्क एवं लीगल एड क्लीनिक की स्थापना की गई। इस मौके पर न्यायालय परिसर के एडीआर भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिला जज रामसुलीन सिंह के निर्देश पर वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र ( एडीआर) के प्राविधान और लाभ एवं व्यापक प्रचार प्रसार के लिए जागरूकता शिविर लगाया गया। सचिव एवं एडीजे भारतेंदु प्रकाश गुप्ता ने बताया कि विवाद समाधान की पारंपरिक पद्धति न्यायिक प्रणाली में मुकदमेबाजी एक लंबी प्रक्रिया है, जिससे न्याय मिलने में विलंब होता है और यह प्रक्रिया महंगी भी होती है। न्यायिक प्रणाली की इन कमजोरियों ने विवादों के निपटारे के लिए वैकल्पिक उपायों को जन्म दिया है। एडीआर पारंपरिक अदालती कार्रवाई के बाहर बिना किसी सुनवाई के विवादों को सुलझाने और सौहार्दपूर्ण तरीके से विवादों को निपटाने की एक विधि है। यह प्रक्रिया आम तौर पर पारंपरिक अदालती कार्यवाही की तुलना में गोपनीय, कम औपचारिक और कम तनावपूर्ण होती हैं।
विज्ञापन


लोक अदालत के अध्यक्ष अब्दुल कय्यूम ने बताया कि जो वाद अब तक न्यायालय में नहीं आए हैं, उनका प्रार्थनापत्र देकर निस्तारण कराया जा सकता है। इसमें यातायात सेवा, डाकतार या टेलीफोन सेवाओं, बिजली, प्रकाश समेत अन्य तमाम बिंदु शामिल हैं। इस मौके पर चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार सिंह, सुमन, अनामिका वर्मा, रमेश त्रिपाठी, राजेश तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed