{"_id":"6161d4768ebc3e05c56b602c","slug":"disposal-of-complaints-on-priority-ambedkar-nagar-news-lko599381589","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिकता से हो शिकायतों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिकता से हो शिकायतों का निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। हंसवर में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि थाने में आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
डीएम सैमुअल पॉल एन ने निर्देशित करते हुए कहा कि मौजूदा समय में नवरात्र, दशहरा, दुर्गापूजा व बारावफात को सकुशल व शांतिपूर्वक निपटाने के लिए सभी को ठोस कदम उठाना होगा। इसके लिए संदिग्धों पर कड़ी नजर रखें। साथ ही गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक कर उनसे लगातार फीडबैक लेते रहें।
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने निर्देशित करते हुए कहा कि थाने में फरियादी बड़ी उम्मीदों के साथ आते हैं। ऐसे में उन्हें मायूस होकर नहीं लौटना चाहिए। उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनें। साथ ही प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण करें।
विज्ञापन
इस दौरान कुल छह शिकायतें आईं जिनमें से दो शिकायतों का निस्तारण हुआ। सम्मनपुर थाने में कुल तीन शिकायतें आईं। एक शिकायत का मौके पर निस्तारण हुआ। भीटी में कुल छह फरियादियों ने थाने पहुंचकर शिकायतें दर्ज कराईं। दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। आलापुर थाने में कुल सात शिकायतें आईं।
इनमें से तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। महरुआ थाने में छह फरियादियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। दो शिकायत का मौके पर निस्तारण हुआ। जहांगीरगंज में सात शिकायतें आईं। यहां एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ। जलालपुर में पांच फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई जिनमें से एक का मौके पर निस्तारण हुआ।
अकबरपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराकर बाहर निकल रहे जोगापुर निवासी शिवकुमार ने कहा कि उसे आवास के लिए पट्टा मिला था। गांव के ही कुछ लोग आवास का निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। इसकी शिकायत कई बार जिम्मेदारों से की गई लेकिन वे मौन साधे रहे। संपूर्ण समाधान दिवस के साथ ही थाना समाधान दिवस में भी शिकायत दर्ज करा चुके हैं लेकिन अब तक न्याय नहीं मिल सका है।
बरियावन निवासी दुर्गाप्रसाद तीसरी बार शिकायत दर्ज कराने के लिए अकबरपुर कोतवाली पहुंचे थे। कहा कि उनके घर तक जाने वाले मार्ग पर विपक्षियों ने कब्जा कर रखा है। इसकी शिकायत कई बार जिम्मेदारों से की गई लेकिन कोई भी राजस्वकर्मी गांव में नहीं पहुंच सका है। पांच बार संपूर्ण समाधान दिवस जबकि तीन बार थाना समाधान दिवस में शिकायत दर्ज करा चुका है। अब एक बार फिर से शिकायत दर्ज कराने पहुंचे हैं।