फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Disciplined life

Ambedkar Nagar News: सफलता पाने के लिए अनुशासित जीवन जरूरी

Tue, 13 Jun 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 13 Jun 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Disciplined life
अंबेडकरनगर। अनुशासित जीवन व्यतीत करने से ही सफलता हासिल होती है। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि खुद अनुशासित रहते हुए दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यह बात मंगलवार को महिला निरंकार संत समागम के दौरान प्रचारक रीता मारवाह ने कही। अपील की कि सभी में सेवाभाव होना चाहिए। हमे एक दूसरे के सुख-दुख में हमेशा बढ़-चढ़ कर बिना किसी स्वार्थ के हिस्सेदारी करना चाहिए।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के शहजादपुर स्थित निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रचारक ने कहा कि जीवों में मनुष्य सर्वश्रेष्ठ है। भगवान ने इंसान को बुद्धि व सोचने समझने की शक्ति के साथ इस दुनिया में भेजा है। इसका अर्थ है कि हम एक दूसरे के सुख दुख में सहयोग करें। हमें एक दूसरे की भावनाओं को समझना। यदि कोई परेशान हो तो बगैर किसी स्वार्थ के उसकी मदद करना हम सभी का परम कर्तव्य है।
विज्ञापन

उन्होंने अनुशासन में रहकर काम करने पर जोर देते हुए कहा कि जिसने समय को नहीं समझा वह कभी सफल नहीं हो सकता। यदि कोई किसी कारणवश समाज से दूर हो रहा हो तो उसे समाज से जोड़ना होगा। भूखे को खाना व प्यासे को पानी देना हम सभी का कर्तव्य है। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार सत्यार्थी, राधेश्याम, आनंद कुमार, रामकुमारी, ऊषा देवी व राकेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed