फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dipendar, Harsh Vardhan , Monica and Priyanka topper in sprint

फर्राटा में दीपेन्द्र, हर्षवर्धन, मोनिका व प्रियंका अव्वल

Sat, 14 Nov 2015 10:26 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए डीएम विवेक ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेना जरूरी होता है। हार-जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। ऐसे में प्रतियोगिताओं में हार-जीत कोई मायने नहीं रखती। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को खेल भावना से लें।

विज्ञापन


इस बीच पहले दिन शनिवार को 100 मीटर दौड़ में जूनियर बालक वर्ग में अंबेडकरनगर के हर्षवर्धन पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो सुल्तानपुर के शाह फैसल को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। बालिका वर्ग में अंबेडकरनगर की प्रियंका तिवारी को पहला व सुल्तानपुर की सूफिया बानो को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


100 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में अंबेडकरनगर के दीपेंद्र सिंह ने प्रथम स्थान व दिलीप वर्मा को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। बालिका वर्ग में सुल्तानपुर की मोनिका दुबे को प्रथम व अंबेडकरनगर की सीमा राजभर को द्वितीय स्थान मिला। सब जूनियर बालक वर्ग में सुल्तानपुर के आनंद दुबे प्रथम व यहीं के आदित्य सिंह दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब जूनियर बालिका वर्ग में बाराबंकी की शिवांगी ने प्रथम व अंबेडकरनगर की नेहा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इस दौरान डीआईओएस डॉ. आरपी वर्मा, विद्यालय प्रधानाचार्य विपिन सिंह, संदीप जान आदि मौजूद रहे। इससे पहले छात्र-छात्राओं ने भव्य मार्च पास्ट कर डीएम को सलामी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed