फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Digital XRay Service is not Working

जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स रे सेवा ठप

Fri, 03 Jan 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Digital XRay Service is not Working
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स रे के लिए आने वाले मरीजों की दुश्वारियां दूर होने का नाम नहीं ले रही। कभी तकनीकी गड़बड़ी, तो कभी प्लेट न होने से डिजिटल एक्स रे का कार्य प्रभावित होता है। बीते तीन दिन से प्लेट न होने से डिजिटल एक्स रे का कार्य जिला अस्पताल में पूरी तरह ठप है। खराब मौसम के बीच शुक्रवार को डिजिटल एक्स रे के लिए जिला अस्पताल पहुंचे मरीजों को मायूसी हाथ लगी। कुछ को सामान्य एक्स रे से ही काम चलाना पड़ा। नाराज मरीजों व उनके तीमारदारों ने कहा कि मरीजों के हित को देखते हुए अस्पताल प्रशासन को ठोस कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला अस्पताल मेंडिजिटल एक्स रे की सुविधा तो है, लेकिन इसका समुचित लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। कभी तकनीकी खराबी के चलते डिजिटल एक्स रे नहीं हो पाता, तो कभी प्लेट न होने से मरीजों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ता है। बीते तीन दिनों से जिला अस्पताल में प्लेट नहीं है। ऐसे में डिजिटल एक्स रे के लिए आने वाले मरीजों को मायूस होकर वापस लौटने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी डिजिटल एक्स रे के लिए मरीज जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन यहां पता चला कि प्लेट अब तक नहीं आई है। ऐसे में डिजिटल एक्स रे नहीं हो सकता। नतीजा यह हुआ कि ज्यादातर मरीजों को बगैर एक्स रे के ही वापस लौटना पड़ा, तो कुछ ने सामान्य एक्स रे से ही काम चलाया। डिजिटल एक्स रे न होने से सामान्य एक्स रे के लिए शुक्रवार को लगभग पूरे दिन मरीजों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदपुर से आए मरीज राजाराम व अमेदा की विमला ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बीते तीन दिन से वे डिजिटल एक्स रे के लिए जिला अस्पतताल की दौड़ लगा रहे हैं। प्रतिदिन यही कहा जाता है कि कल प्लेट आ जाएगी, तो एक्स रे होगा। दूसरे दिन जब आओ, तो अगले दिन की तारीख दे दी जाती है। शुक्रवार को खराब मौसम के बावजूद वे यहां पहुंचे, लेकिन फिर से वही रटा रटाया जवाब दिया गया। ऐसे में अब मजबूर होकर सामान्य एक्स रे कराना पड़ रहा है। कटेहरी के महबूब आलम व पहितीपुर के रामशेष ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल प्रशासन को मरीजों के हित की कोई परवाह नहीं है। तीन दिन से डिजिटल एक्स रे का कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा है, लेकिन अस्पताल प्रशासन को इसकी कोई सुध नहीं है। नतीजा यह है कि इसका खामियाजा मरीजों व उनके तीमारदारों को भुगतना पड़ता है।
डिजिटल एक्स रे के लिए प्लेट उपलब्ध कराने को शासन को पत्र भेजा गया है। जैसे जैसे प्लेट आती है, जिडिटल एक्स रे का कार्य होता है।
डा. एसपी गौतम सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed