{"_id":"62dc3cd6a9cb8537ee5c70ea","slug":"digital-x-ray-investigation-started-in-district-hospital-ambedkar-nagar-news-lko6408421175","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे जांच शुरू
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल प्रशासन ने अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए शनिवार को डिजिटल एक्स-रे सेवा शुुुरू कर दी। करीब 55 मरीजों को इसका लाभ भी मिला। लगभग एक माह से एक्स-रे फिल्म न होने व प्रिंटर में खराबी होने की वजह से अस्पताल में यह जांच ठप चल रही थी। इसके चलते प्रतिदिन 60 से 70 मरीज निराश होकर लौट रहे थे। एक्स-रे सेवा शुरू होने पर मरीजों व तीमारदारों ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया है।
जिले की लगभग 27 लाख आबादी को बेहतर उपचार देने का जिम्मा जिला अस्पताल पर है। परंतु आए दिन अस्पताल में उपचार की सुविधाएं बेपटरी होती रहती हैं। इससे मरीजों व तीमारदारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे सेवा करीब एक माह से ठप चल रही थी।
मरीजों व तीमारदारों से मिल रहीं शिकायतों का संज्ञान लेते हुए अमर उजाला ने शनिवार के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस खबर का असर जिला अस्पताल प्रशासन पर भी दिखा। एक्स-रे फिल्म व प्रिंटर आदि खराब होने की वजह बताकर जिस डिजिटल एक्स-रे सेवा को ठप किया गया था, वह शनिवार को ही पटरी पर लौट आई। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि डिजिटल एक्स-रे जांच सेवा बहाल कर दी गई है।