फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Digital X-ray investigation stalled in district hospital for 10 days

जिला अस्पताल में 10 दिन से डिजिटल एक्स-रे जांच ठप

Sat, 09 Jul 2022 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Digital X-ray investigation stalled in district hospital for 10 days
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे व्यवस्था ठप पड़ने से भटकने को मजबूर मरीज व तीमारदार। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। फिल्म न होने और प्रिंटर खराब होने से जिला अस्पताल में 10 दिनोें से डिजिटल एक्स-रे जांच ठप है। ऐसे में निशुल्क जांच की उम्मीद लेकर प्रतिदिन जिला अस्पताल पहुंचने वाले औसतन 60 मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। कुछ मरीज तो सामान्य एक्स-रे से काम चला रहे हैं, लेकिन ज्यादातर मरीज निजी सेंटरों पर महंगे दाम पर डिजिटल एक्स-रे कराने को मजबूर हैं। इस बीच शनिवार को मायूस होकर लौटे मरीजों व तीमारदारों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मरीजों के हितों को देखते हुए जिम्मेदारों को ठोस कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल मरीजों व तीमारदारों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहा है। न तो बेहतर इलाज सुचारु रूप से सुनिश्चित हो पा रहा और न ही समुचित ढंग से जांच ही हो रही है। कभी सीटी स्कैन की जांच प्रभावित होती है, तो कभी अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाता है।
विज्ञापन

मरीजों को निशुल्क जांच की सुचारु सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर जिम्मेदार कितने गंभीर हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिला अस्पताल में बीते 10 दिनों से डिजिटल एक्स-रे की फिल्म नहीं है। वहीं दो दिन से प्रिंटर भी खराब पड़ा है। नतीजा यह है कि जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे जांच पूरी तरह से ठप है। जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे के लिए प्रतिदिन औसतन 60 मरीज पहुंचते हैं। ऐसे में जांच ठप होने से मरीजों को तगड़ा झटका लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदार उठाएं ठोस कदम
डिजिटल एक्स-रे के लिए शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचे बेवाना के राजितराम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिला अस्पताल में सुचारु रूप से जांच हो सके, इसके लिए जिम्मेदारों को ठोस कदम उठाने चाहिए। कहा कि वे जांच के लिए तीन दिन से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन मायूसी ही हाथ लग रही है। अब मजबूरन निजी सेंटर पर एक्स-रे कराना पड़ रहा है। मालीपुर के तीमारदार रेहान व सूरापुर के अनिल ने कहा कि बड़ी उम्मीदों के साथ मरीज जिला अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन न तो सुचारु रूप से इलाज और न ही जांच ही हो पा रही है। कटेहरी की शकुंतला व शहजादपुर के राहुल ने कहा कि जिला अस्पताल में पूरी तरह से मनमानी का माहौल है।
शासन को भेजा गया है पत्र
फिल्म की उपलब्धता व प्रिंटर की गड़बड़ी को दूर करने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। शीघ्र ही सुचारु रूप से डिजिटल एक्स-रे की जांच शुरू कर दी जाएगी।
डॉ. ओमप्रकाश, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed