फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Digital X-ray investigation stalled in district hospital

जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे जांच ठप

Tue, 08 Jun 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Digital X-ray investigation stalled in district hospital
अंबेडकरनगर। लगभग डेढ़ माह बाद जिला अस्पताल में प्रारंभ हुए डिजिटल एक्स-रे जांच का कार्य कुछ ही दिन बाद हिचकोले खाने लगा। सोमवार को आई तकनीकी गड़बड़ी मंगलवार को भी नहीं दूर हो सकी, जिससे डिजिटल एक्स-रे जांच ठप रही। नतीजा यह रहा कि डिजिटल एक्स-रे कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे 35 मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। इनमें से कुछ मरीजों ने सामान्य एक्स-रे से ही काम चलाया। इस पर मरीजों व तीमारदारों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने व उन्हें समुचित व्यवस्थाएं देने को लेकर जिम्मेदारों की ओर से गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। लगभग डेढ़ माह बाद बीते दिनों ही जिला अस्पताल में न सिर्फ ओपीडी शुरू हुई, बल्कि विभिन्न प्रकार की जांच का कार्य भी प्रारंभ हो गया। इससे मरीजों ने राहत की सांस ली। हालांकि अभी बमुश्किल चार दिन ही जांच का कार्य सुचारु रूप से चला होगा कि बीते सोमवार को सुबह अचानक डिजिटल एक्स-रे में तकनीकी गड़बड़ी आ गई। मंगलवार को भी गड़बड़ी दूर नहीं की जा सकी।
विज्ञापन

मंगलवार को भी लगभग 35 मरीज जिला अस्पताल डिजिटल एक्स-रे के लिए पहुंचे, लेकिन उन्हें मायूसी ही हाथ लगी। बेवाना से आए राजेंद्र व कटेहरी के रूपेश ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय बाद एक्स-रे कार्य प्रारंभ हुआ, लेकिन इसका संचालन सुचारु रूप से हो सके, इसे लेकर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। उधर, सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि डिजिटल एक्स-रे में कुछ तकनीकी गड़बड़ी आई है। इसे दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed