फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Diet Principal inspected the composite school

डायट प्राचार्य ने लिया कंपोजिट विद्यालय का किया निरीक्षण

Sat, 24 Sep 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Diet Principal inspected the composite school
अंबेडकरनगर। डायट प्राचार्य मनोज गिरि को कंपोजिट विद्यालय खानशाहपुर के निरीक्षण में विद्यालय भूमि पर अवैध कब्जा मिला। शिक्षिकाओं ने यहां असुरक्षा की शिकायत करते हुए बताया कि कुछ बाहरी लोग आकर मोबाइल से वीडियो आदि बनाने लगते हैं। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए बीएसए को पत्र लिखा। डीएम को भी पूरे प्रकरण से अवगत कराने को पत्र भेजा गया। इसके साथ ही दो अन्य विद्यालयों के अलावा रामनगर बीआरसी कार्यालय पर चल रहे निपुण भारत मिशन के तहत प्रशिक्षण का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

डॉयट प्राचार्य कम्पोजिट विद्यालय खानशाह सुलेमपुर पहुंचे तो परिसर की भूमि पर अवैध कब्जा मिला। प्रभारी प्रधानाध्यापिका सरोज कुमारी ने बताया कि यह कब्जा लंबे समय से है। इसकी शिकायत कई बार की गई है। शिक्षिकाओं ने बताया कि गांव के कुछ लोग अक्सर यहां आकर मनमाने ढंग से वीडियो बनाने लगते हैं। बाउंड्रीवॉल न होने के चलते ही ऐसा हो रहा है। कई बार छुट्टा जानवर परिसर में आ जाते हैं जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित होता है।
विज्ञापन

निरीक्षण में 170 छात्र-छात्राएं उपस्थित पाए गए। बच्चों का लर्निंग वर्क सही नहीं मिला। अध्यापकों को इसमें सुधार लाने का निर्देश दिया। डॉयट प्राचार्य प्राथमिक विद्यालय राबीबहाउद्दीनपुर पहुंचे। वहां प्रधानाध्यापिका वंदना सिंह के अलावा 148 की तुलना में 88 बच्चे उपस्थित मिले। रामनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम के निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं ठीक दिखीं। उन्होंने इसके बाद बगल स्थित बीआरसी कार्यालय में चल रहे निपुण भारत अभियान के तहत चल रहे प्रशिक्षण का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed