{"_id":"62bc895557828167553af69f","slug":"diesel-crisis-at-59-petrol-pumps-problem-in-supply-ambedkar-nagar-news-lko63741211","type":"story","status":"publish","title_hn":"59 पेट्रोल पंपों पर डीजल का संकट, सप्लाई में दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
59 पेट्रोल पंपों पर डीजल का संकट, सप्लाई में दिक्कत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में ऐसे पेट्रोल पंपों पर डीजल किल्लत से बढ़ी मुश्किल-संवाद
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में डीजल का संकट गहराने लगा है। कारण यह कि अलग-अलग क्षेत्रों में संचालित भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम व एसआर के 59 पेट्रोल पंपों पर डीजल की किल्लत हो गई है। विषम परिस्थितियों में उपभोक्ताओं को डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसे समय में जब धान की रोपाई का कार्य चल रहा है, डीजल का संकट किसानों के समक्ष बड़ी मुश्किलें खड़ा कर रहा है। इसके अलावा डीजल से चलने वाले वाहनों को भी समुचित डीजल नहीं मिल रहा। वाहन स्वामियों को इसके लिए एक से दूसरे पेट्रोल पंप का चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। मौजूदा समय में सिर्फ इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर डीजल सुचारु रूप से मिल रहा है। ऐसे में संबंधित पेट्रोल पंपों पर डीजल के लिए लंबी लाइन लग रही है।
बीते दिनों जिले के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल का संकट खड़ा हुआ था। हालांकि इससे पहले कि यह संकट वृहद रूप लेता, समस्या दूर हो गई थी। इससे पेट्रोल का प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली थी। अब बीते कुछ दिनों से पेट्रोल पंपों पर डीजल की समस्या खड़ी होने लगी है। बताते चलें कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग कंपनियों के कुल 109 पेट्रोल पंप संचालित हैं। इसमें भारत पेट्रोलियम के 34, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 23, एसआर के दो व इंडियन ऑयल के 50 पेट्रोल पंप शामिल हैं।
आलम यह है कि मौजूदा समय में इंडियन ऑयल के 50 पेट्रोल पंपों को छोड़कर अन्य कंपनियों के 59 पेट्रोल पंपों पर डीजल की किल्लत हो गई है। इन पेट्रोल पंपों को पेट्रोल तो सुगमता से मिल रहा, लेकिन डीजल मिलने में मुश्किल हो रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि अत्यंत विषम परिस्थितियों में ही डीजल मिल पा रहा है। नतीजा यह है डीजल के लिए उपभोक्ताओं को इधर उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
डिपो से उठान में हो रही मुश्किल
एक पेट्रोल पंप संचालक ने कहा कि रूस से मिलने वाला सस्ता डीजल अभी इंडियन ऑयल के डिपो को ही सुगमता से उपलब्ध हो रहा है, लेकिन भारत पेट्रोलियम, एसआर व हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंपों को सुचारु रूप से डीजल नहीं मिल रहा है। एक अन्य पेट्रोल पंप के संचालक ने कहा कि डिपो से कहा जा रहा है कि डीजल के लिए 12 केएल की गाड़ी न भेजकर 20 केएल की गाड़ी भेजी जाए। कहा कि डीजल का कुछ संकट जरूर है। एक अन्य पेट्रोल पंप मालिक ने कहा कि इसे लेकर उच्च स्तरीय बैठक चल रही है। शीघ्र ही कोई ठोस निर्णय सामने आएगा।
दो लाख लीटर डीजल की है खपत
प्रत्येक पेट्रोल पंप से प्रतिदिन औसतन दो हजार लीटर डीजल की खपत होती है। ऐसे में प्रतिदिन लगभग दो लाख 18 हजार लीटर डीजल की जरूरत होती है। मौजूदा समय में लगभग डेढ़ लाख लीटर डीजल जिले में आ रहा है। इससे कुछ दिक्कत जरूर है। शीघ्र ही समस्या दूर हो जाएगी। -राकेश कुमार, जिलापूर्ति अधिकारी