{"_id":"58f6555b4f1c1bb446471c8f","slug":"did-not-get-possession-of-land-attempted-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि पर कब्जा न मिला तो किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि पर कब्जा न मिला तो किया आत्मदाह का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 18 Apr 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट से भूमि विवाद में दो वर्ष पहले फैसला पक्ष में आ जाने के बाद भी कब्जा न मिल पाने से क्षुब्ध वृद्ध ने मंगलवार को तहसील दिवस में अधिकारियों के सामने आत्मदाह का प्रयास कर सनसनी फैला दी। शरीर पर मिट्टा तेल छिड़कने के बाद जब तक वह आग लगा पाता, उसे पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। इसके बाद हिरासत में लेकर उसे थाने ले आई।
विज्ञापन
अकबरपुर तहसील परिसर में मंगलवार पूर्वाह्न एसडीएम विवेक मिश्र की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हो रहा था। इसी बीच सम्मनपुर थाना अंतर्गत पहाड़पुर टड़वा गांव निवासी रामनिहोर (80) पुत्र रामफेर वहां पहुंचा। शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उसकी पुश्तैनी भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन
वर्ष 1987 से इसे लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा था। दो वर्ष पूर्व न्यायालय ने उसके पक्ष में निर्णय दे दिया। इसके बावजूद विपक्षी संबंधित भूमि पर कब्जा किए हुए हैं। कब्जा हटवाने व विपक्षियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर वह दो वर्ष से लगातार थाने से लेकर तहसील दिवस तक का चक्कर लगा रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है, वह अब थक चुका है।
विज्ञापन
उसने अधिकारियों से कहा कि न्याय न मिलने के चलते अब वह जिंदा नहीं रहना चाहता और वह आत्मदाह करने जा रहा है। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने हाथ में लिए गैलन में रखा मिट्टी का तेल अपने ऊपर छिड़क लिया। साथ ही जेब से माचिस निकालकर आग लगाने का प्रयास करने लगा।
अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर हड़कंप मच गया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने दौड़कर वृद्ध को पकड़ लिया और कक्ष से बाहर ले गए। यह गनीमत रही कि वह आग लगा पाने में सफल नहीं हुआ। एसडीएम विवेक मिश्र ने उसे भरोसा दिलाया कि न्यायालय का आदेश है तो उसका पालन जरूर कराया जाएगा।
बुधवार को ही कानूनगो व लेखपाल मौके का जायजा लेंगे। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कब्जा हटवाया जाएगा। इसके बाद एहतियातन उसे पुलिस अभिरक्षा में अकबरपुर कोतवाली भेज दिया गया। एसडीएम ने बताया कि संबंधित प्रकरण की तत्परतापूर्वक जांच कराई जा रही है। जो भी न्यायोचित कार्रवाई होगी, वह अविलंब सुनिश्चित कराई जाएगी।