{"_id":"6470eefb0f2b135052064256","slug":"dialysis-of-hepatitis-b-patients-in-the-district-hospital-ambedkar-nagar-news-c-13-1-256303-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में अब हेपेटाइटिस-बी मरीजों की भी डायलिसिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में अब हेपेटाइटिस-बी मरीजों की भी डायलिसिस
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। हेपेटाइटिस-बी के मरीजों के लिए राहत की खबर है। अब उन्हें भी जिला अस्पताल में डायलिसिस कराने की नि:शुल्क सुविधा मिलेगी। अब तक इन मरीजों को इलाज के लिए लखनऊ या अन्य जनपदों की भाग दौड़ करनी पड़ती थी। जिला अस्पताल में फिलहाल यह सेवा अभी सिर्फ एक मशीन के जरिए दी जाएगी।
जिला अस्पताल में मरीजों के लिए लगातार सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। गुर्दाें की बीमारी से पीड़ित मरीजों को डायलिसिस की सुविधा देने के लिए जहां मौजूदा समय में 18 मशीनें संचालित हैं। इनमें 15 मशीन निगेटिव व तीन पॉजिटिव हैं। किडनी रोगियों के अलावा हेपेटाइटिस-सी के मरीजों को भी जिला अस्पताल में पिछले कुछ समय से डायलिसिस की सुविधा मिल रही है। ऐसे में इन रोगों से जुड़े मरीजों को अब जिला अस्पताल से ही उपचार मिल जाता है।
लकिन हेपेटाइटिस-बी से जुड़े मरीज अब तक डायलिसिस के लिए गैर जनपदों को जाना पड़ता है। मरीज व तीमारदार लंबे समय से यहां अत्याधुनिक मशीन लगाए जाने की मांग कर रहे थे। मरीजों की परेशानी को देखते हुए अब जिला अस्पताल में सुविधा शुरू करने की पहल की गई है। फिलहाल अभी यह सेवा केवल एक मशीन पर शुरू करने की तैयारी है। जिला अस्पताल में डायलिसिस सेवा के प्रबंधक राहुल ने बताया कि तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। पहले से ही मौजूद मशीनों में से एक पर यह सुविधा मरीजों को दी जाएगी।
विज्ञापन
जल्द शुरू होगी सेवा
जिला अस्पताल में डायलिसिस की सेवा डीसीडीसी किडनी केयर सेंटर दिल्ली द्वारा दी जा रही है। शासन के निर्देश पर हेपेेटाइटिस-बी के मरीजों की डायलिसिस के लिए तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी हैं। पहले से डायलिसिस के लिए जो मशीनें आई थीं उसमें विशेष डिवाइस लगाकर काम शुरू करने की तैयारी है। सब कुछ सही रहा तो एक दो दिन में दो डायलिसिस की जाएंगी। - शुभम गिरि, रीजनल मैनेजर