{"_id":"59174bee4f1c1b1d6885320c","slug":"dial-100-cop-and-head-constable-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायल 100 का सिपाही व हेड कांस्टेबिल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायल 100 का सिपाही व हेड कांस्टेबिल निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 13 May 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसूली करने के आरोप में एसपी ने शनिवार को यूपी डायल 100 पुलिस टीम के एक सिपाही को निलंबित कर दिया। वहीं इसी सेवा से जुड़े एक अन्य हेड कांस्टेबिल को ड्यूटी के दौरान शराब पीकर अभद्रता मामले में निलंबित किया गया। गौरतलब है कि काफी समय से यूपी डायल 100 सेवा से जुड़े पुलिसकर्मियों की शिकायत की खबरें सामने आ रही थीं।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस अधिकारियों तक लिखित तौर पर कोई शिकायत करने को तैयार नहीं था। इस बीच बसखारी थाना क्षेत्र के कौड़ाही निवासी मोहम्मद गुफरान व उनके पिता अब्दुल रकीब ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर कहा कि बसखारी थाने से जुड़े यूपी डायल 100 से जुड़े सिपाही सरोज कुमार ने उनसे एक हजार रुपये वसूली का दबाव बनाया और अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन
वाहन के कागजात आदि के नाम पर उन्हें परेशान किया गया। शिकायत के बाद एसपी ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उधर अकबरपुर कोतवाली से जुड़े यूपी डायल 100 सेवा के हेड कांस्टेबिल रामनायक यादव को ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में रहने का आरोपी पाया गया।
विज्ञापन
इस पर बीते दिनों उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया तो उसमें शराब सेवन की पुष्टि हो गई। इस पर एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने उसे भी निलंबित कर दिया। सिपाही व हेड कांस्टेबिल के निलंबन के बाद एसपी ने यूपी डायल 100 सेवा के प्रभारी को बुलाकर उन्हें सख्त हिदायत दी। कहा कि यदि आगे ऐसी और कोई शिकायत पायी गई तो और कड़ा निर्णय लिया जाएगा।