{"_id":"624890a905fc2b0e7e52a6ef","slug":"devotees-worshiped-on-indian-new-year-ambedkar-nagar-news-lko6243117106","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय नववर्ष पर श्रद्धालुओें ने किया पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय नववर्ष पर श्रद्धालुओें ने किया पूजन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के विद्युतनगर में भारतीय नववर्ष के मौके पर विवेकानन्द इंटर कॉलेज में होता हवन पूजन।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को भारतीय नववर्ष के मौके पर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। टांडा के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजन किया। देर शाम नव संवत्सर स्वागत समारोह समिति द्वारा श्रीहनुमान गढ़ी मंदिर के समीप मां सरयू की 21 हजार दीपों से भव्य आरती की गई। मोहल्ला कस्बा के रामलीला मैदान में भारतीय नववर्ष के स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। जिला मुख्यालय पर भी धार्मिक अनुष्ठानों के बीच नए वर्ष का स्वागत किया गया।
टांडा में भारतीय नववर्ष एवं वासंतिक नवरात्र के पावन मौके पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक डॉ. रविकांत त्रिपाठी ने नगर के मोहल्ला कस्बा में स्थित श्रीरामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। कहा कि प्रकृति और भारतीय संस्कृति अनादिकाल से एक-दूसरे जुड़े रहे हैं। प्रकृति संरक्षण के लिए वृक्षों में देव निवास की अवधारणा रही है। जैसे-जैसे हम प्रकृति से दूर हो रहे हैं, वैसे-वैसे प्राकृतिक आपदाएं भी हमें घेर रही हैं। भारतीय नववर्ष एवं वासंतिक नवरात्र के पावन पर्व पर हम सभी संकल्प लेकर पेड़ पौधे का संरक्षण करें। इस मौके पर भाजपा नगर महामंत्री भूपेश तिवारी, अंबरीश केडिया, दीपक मौर्य, सुनील मौर्य, जीतू मौर्य आदि ने नव वर्ष के स्वागत के लिए हवन पूजन किया।
विद्युतनगर में विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज में नववर्ष के मौके पर हवन पूजन का दौर चला। हनुमान चालीस का पाठ करने के साथ ही पुरोहित अजीत तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन कराया। प्रधानाचार्य स्वामीनाथ द्विवेदी व शिक्षकों के अलावा बच्चों ने भी हवन में आहुति डाली। इस मौके पर आचार्य संतराम यादव, अरविन्द सिंह, महेंद्र विश्वकर्मा, दयाशंकर मिश्र, सर्वेश दुबे, राकेेश पांडेय, इन्द्रदेव शुक्ल व महेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे। नव संवत्सर स्वागत समारोह समिति टांडा के तत्वावधान में नवरात्र के प्रथम दिवस भारतीय नववर्ष के स्वागत में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
दुग्धाभिषेक के साथ ही 21 हजार दीपों से महाआरती की गई। विक्रम संवत 2079 के प्रथम दिवस की शाम नगर के सरयू तट पर स्थित श्रीहनुमान गढ़ी मंदिर के समीप सरयू की पवित्र जलधारा में बनाए गए भव्य मंच पर पुरोहित पं. राकेश मिश्र ने यजमान दंपति आनंद कुमार अग्रवाल, दिनेश नारायण सिंह राजेश कुमार साहू, भाजपा नेता दीपक केड़िया को संकल्प कराकर विधिविधान से पूजन कराया। नगर और आस पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने हिस्सा लिया। अपने घरों से पूजा के थाल में सजाकर लाए गए दीपों से मां सरयू की आरती की।
गोधूलि बेला में जयघोष के बीच प्रज्वलित हजारों दीपों की ज्योति से वातावरण प्रकाशमान हो उठा। वैदिक मंत्रों व घंटे घड़ियाल की ध्वनि से अलौकिक वातावरण छा गया। महाआरती के बाद जनसमूह ने सरयू की जलधारा में दीपदान किया। समिति के महामंत्री दिनेश नारायण सिंह ने महाआरती के आयोजन में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को नव संवत्सर की शुभकामना दी। भारतीय नववर्ष के मौके पर जय बजरंग इंटरमीडिएट कॉलेज रामनगर में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीर्पाचन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न देवी देवताओं की झांकी निकाली।