फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Devotees worshiped Mother Brahmacharini

भक्तों ने की मां ब्रह्मचारिणी की आराधना

Wed, 14 Apr 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Devotees worshiped Mother Brahmacharini
अंबेडकरनगर। पवित्र नवरात्र पर्व के दूसरे दिन बुधवार को मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। जिला मुख्यालय समेत जिले के अन्य क्षेत्रों में स्थित दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं ने न सिर्फ मां दुर्गा के चरणों में पुष्प अर्पित किए, बल्कि मां के दरबार में माथा टेककर मन्नत भी मांगी। मंदिरों में सुबह-शाम होने वाली आरती में श्रद्धालुओं ने भागीदारी कर पूजा-अर्चना की। हालांकि इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह ध्यान रखा गया। न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया, बल्कि भक्तों ने मंदिर में प्रवेश करने से पहले मुख्य गेट पर सैनिटाइजर से खुद को सैनिटाइज भी किया। पूजन-अर्चन के लिए कई मंदिर में एक साथ मात्र पांच श्रद्धालुओं को ही जाने दिया गया।
विज्ञापन

नौ दिन चलने वाले पवित्र पर्व का उल्लास जिले में चहुंओर दिख रहा है। मंदिरों व घरों में बज रहे मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की भक्ति से सराबोर गीतों से समूचा माहौल भक्तिमय हो गया। पर्व के दूसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही पूजन-अर्चन का दौर शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर मां दुर्गा के चरणों में पुष्प अर्पित कर मां के दरबार में माथा टेका और मन्नत मांगी। इसके अलावा घरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। सुबह शाम होने वाली आरती में भी श्रद्धालुओं ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए भाग लिया।
विज्ञापन

मां के जयकारों के उद्घोष से इस बीच समूचा माहौल भक्तिमय होता रहा। उधर कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंदिरों में बुुधवार को भी सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई थीं। न सिर्फ मुख्य गेट पर ही सैनिटाइजर की व्यवस्था थी, बल्कि शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार एक बार में पांच श्रद्धालुओं को ही मंदिर में प्रवेश करने दिया गया। अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा के निकट स्थित गायत्री मंदिर के पुजारी विद्यासागर पांडेय, काली मंदिर के पुजारी अवधेश दास व पवित्र शिवबाबा के महंत ओमप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करते हुए ही पूजन-अर्चन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ गए फलों के दाम
नवरात्र पर्व के बीच फलों के दामों में भी वृद्धि हो गई है। फल विक्रेताओं के अनुसार फलों के दाम में लगभग पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई है। फल विक्रेता मन्नू सोनकर ने कहा कि पूर्व में जो केला 50 रुपये दर्जन बिकता था, वह अब 65 से 70 रुपये प्रति दर्जन बिक रहा है। इसी प्रकार अंगूर 75 से बढ़कर 85 रुपये, सेब 100 रुपये प्रति किग्रा. से बढ़कर 120 रुपये प्रति किग्रा. हो गया है। इसी प्रकार से अन्य फलों के दाम में भी वृद्धि हुई है। गोपाल ने बताया कि जो नीबू 10 में तीन बिकता था, वह अब 10 रुपये में एक बिक रहा है।

खट्टे फलों का सेवन करें श्रद्धालु
जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनोज शुक्ला ने श्रद्धालुओं को सलाह दी कि व्रत के बीच खट्टे फलों का सेवन अधिक से अधिक करें। इससे शरीर में प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होगी। कीवी, संतरा, मुसम्मी जैसे खट्टे फल का अधिक से अधिक सेवन करें। इसके अलावा सेंधा नमक, नीबू व चीनी का घोल व्रत के दौरान समय-समय पर लेते रहें। इससे भी शरीर में प्रतिरोधक क्षमता तो बढ़ेगी ही, साथ ही शरीर में पानी की भी कमीं नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed