{"_id":"624f2e890210fe1db46b31f0","slug":"devotees-worship-mother-katyayani-ambedkar-nagar-news-lko625088036","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं ने की मां कात्यायनी की आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं ने की मां कात्यायनी की आराधना
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नवरात्रि के छठे दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की आराधना की। घरों व मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। अकबरपुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची। गुरुवार को भी पूरे दिन घरों व मंदिरों में पूजन अर्चन का दौर चलता रहा।
जिला मुख्यालय के गायत्री मंदिर, टांडा रोड स्थित मां दुर्गा मंदिर, शहजादपुर स्थित रामजानकी मंदिर, शहजादपुर शिवाला घाट स्थित दुर्गा मंदिर में प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता टेका। मां दुर्गा से घर, परिवार व समाज की बेहतरी के लिए मनौती मांगी। अकबरपुर नगर से सटे रतनपुर मोहल्ले में स्थित मां सतेश्वरी देवी धाम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ प्रतिदिन पहुंच रही है।
गुरुवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजन अर्चन किया। मंदिर के पुजारी सत्येन्द्र दुबे ने बताया कि मंदिर की स्थापना वर्ष 2007 में हुई है। लगातार मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था बढ़ रही है। मंदिर में सच्चे मन से पूजन अर्चन करने वाले श्रद्धालुओं की मन्नतें भी पूरी होती हैं। बताया कि नवरात्र में पूजन अर्चन के साथ ही अन्तिम दिन विशाल भंडारे का आयोजन होता है। (संवाद)