{"_id":"61b794c7a56f7f5e686286af","slug":"devotees-take-a-dip-of-faith-in-govind-sarovar-ambedkar-nagar-news-lko6087976103","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविंद सरोवर में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोविंद सरोवर में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के गोविन्द साहब स्थित सरोवर में स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर (अंबेडकरनगर)। पूर्वांचल का प्रसिद्ध गोविंद साहब धाम सोमवार को एक बार फिर श्रद्धालुओं की आस्था का गवाह बना। ठंड पर श्रद्धालुओं की आस्था भारी पड़ी। गोविंद दशमी के मौके पर रात से ही गोविंद सरोवर में स्नान करने व मठ पर पहुंचकर पूजन-अर्चन करने का दौर शुरू हो गया। गोविंद साहब के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय होने के साथ ही उल्लास से सराबोर दिखा। सुबह होने के साथ ही मेले में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ने लगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सक्रिय नजर आया। सुरक्षा को लेकर पुलिस टीम पूरी तरह चौकस दिखी।
आधी रात के बाद से ही गोविंद साहब धाम जयकारों से गूंजने लगा। गोविंद सरोवर में डुबकी लगाने व मठ पर पहुंचकर खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा शुरू हो गई। ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था पर इसका कोई असर नहीं दिखा। श्रद्धालु सिद्ध पुरुष बाबा गोविंद साहब के जयकारों के साथ सरोवर में डुबकी लगाते और मठ पर पहुंचकर विधिविधान से पूजन-अर्चन करते नजर आए। भोर होने के साथ ही श्रद्धालुओं का हुजूम दिखा। चहुंओर लग रहे जयकारे से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। जयघोष के साथ श्रद्धालुओं का उत्साह दोगुना हो रहा था।
श्रद्धालुओं ने गोविंद साहब मठ पर विधिविधान से पूजन-अर्चन किया और परिवार व समाज की बेहतरी के लिए प्रार्थना की। श्रद्धालुओं की आमद को देखते हुए मेला प्रशासन पहले से ही सतर्क रहा। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए पर्याप्त तैयारियां पहले ही पूरी की जा चुकी थीं। मेले को जहां दो जोन में बांट दिया गया था, वहीं मेले पर ड्रोन व सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही थी। पुलिसकर्मी जहां जगह-जगह मुस्तैद करते नजर आए, वहीं पुलिस की गश्ती टीम मेले में भ्रमण करती नजर आई।
विज्ञापन
रात से शुरू हुआ स्नान-पूजन का दौर सोमवार लगभग पूरे दिन चलता रहा। मेले में अंबेडकरनगर के अलावा गोरखपुर, संतकबीरनगर, बलिया, बनारस, देवरिया, आजमगढ़, सुल्तानपुर व जौनपुर जिले के श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गोविंद सरोवर में डुबकी लगायी और खिचड़ी चढ़ाई। मेलाध्यक्ष भौमेंद्र सिंह ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं के हितों को देखते हुए सभी जरूरी तैयारियां पूरी की गई हैं। मेले के पहले दिन श्रद्धालुओं ने स्नान-पूजन के साथ लाल गन्ने व खजले की खूब खरीदारी की। गोविंद साहब मेले में खजले की मिठाई खासी प्रसिद्ध है। इस मिठाई के दर्जनों दुकानें भी मेला क्षेत्र में सजी हैं। मेला कोतवाल चंद्रभान यादव ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। आलापुर एसडीएम मोहनलाल गुप्त व सीओ जगदीलाल टमटा भी लगातार मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।