फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Devotees stunned to see the tableaux of Shri Krishna

श्रीकृष्ण की झांकियां देख झूमे श्रद्धालु

Wed, 24 Aug 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Devotees stunned to see the tableaux of Shri Krishna
टांडा (अंबेडकरनगर)। भगवान श्रीकृष्ण के भव्य श्रृंगार और अलौकिक दरबार सहित अन्य झाकियों ने श्रद्धालुओं का मनमोह लिया। सोमवार रात दधिकांधव उत्सव के उपलक्ष्य में मुबारकपुर मोहल्ले में निकली झांकियों को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने व सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात नजर आए। चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी के साथ अधिकारी भी नगर गश्त करते रहे।
विज्ञापन

दधिकांधव उत्सव शोभायात्रा उल्लास के साथ सोमवार रात निकली। पूर्व विधायक संजू देवी ने श्रीराम रंग मंच के पास गोपाल मंडली की नालकी पर विराजमान भगवान श्रीकृष्ण की आरती करके सुख समृद्धि की कामना की। गोपाल मंडली के अध्यक्ष पं दीपक उपाध्याय की अगुवाई में भजन कीर्तन के साथ नालकी काली मंदिर पहुंची। यहां पूजन-अर्चन के उपरांत नालकी बाबा की कुटिया, पं. पंकज उपाध्याय, रज्जन शुक्ल, हरिश्चन्द्र मिश्र के आवास से होते हुए पूरब चुंगी आयी।
विज्ञापन

गोपाल मंडली के नेतृत्व वाली नालकी की अगुवाई में शोभायात्रा ने नगर के मुख्य मार्गों पर भजन कीर्तन व डीजे की धुन पर पूरी रात धार्मिक वातारण में भ्रमण किया। गायक सत्यप्रकाश मद्धेशिया, जितेंद्र सोनी, दिनेश सोनी, कप्तान भारती के भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे। मार्ग के दोनों तरफ झांकियों को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। समूचा क्षेत्र भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से सराबोर हो उठा। शोभायात्रा पर श्रद्धालुओं ने फूल वर्षा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुबारकपुर दधिकांधव उत्सव में पं जगत नरायण शुक्ल, रामधनी, पलटन सोनी, कुशल अग्रहरि, रामप्रसाद कसेरा व रामसमुझ उर्फ नंगा महराज आदि की अगुवाई में शुरु हुई परंपरा का निर्वहन हुआ। युवा वर्ग भी पूरी श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में भागीदारी की। दधिकांधव उत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की प्रतिकूल परिस्थिति न उत्पन्न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता तैयारियों का जायजा लेने के लिए एसपी अजीत कुमार सिन्हा भी टांडा पहुंचे।

एएसपी संजय कुमार राय व भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण किया। कार्यक्रम आयोजन तक एसडीएम दीपक वर्मा, सीओ संतोष कुमार जुटे रहे। शोभायात्रा में इन्द्रदेव पाठक, सभासद मनोज साहू, गौतम उपाध्याय, राजेश सोनी, राममूरत व दुर्गेश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed