फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Devotees performed aarti, pandals echoed with cheers

Ambedkar Nagar News: भक्तों ने की आरती, जयकारों से गूंजते रहे पंडाल

Tue, 29 Oct 2024 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 29 Oct 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Devotees performed aarti, pandals echoed with cheers
अंबेडकरनगर। मां लक्ष्मी व गणेश के जयकारों से मंगलवार को पूजा पंडाल गूंजते रहे। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थापित पूजा पंडालों में सुबह व शाम के समय श्रद्धालु पहुंचे। कई श्रद्धालुओं ने आरती में भी भाग लिया।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के मीरानपुर स्थित शीतला आश्रम स्थित पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा की। समिति अध्यक्ष रामजी ने कहा कि पंडाल में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की जा रही है। श्रद्धालु में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। शहजादपुर नई सड़क स्थित पूजा पंडाल पर भी देर रात तक पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का दौर चला। समिति से जुड़े सदीप गुप्त ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई। जलालपुर तहसील क्षेत्र के नगपुर, जमालपुर चौराहा, पोस्ट ऑफिस, रफीगंज, दुल्हूपुर के अलावा जहांगीरगंज, राजेसुल्तानपुर, बसखारी, टांडा, कटेहरी, भीटी, महरुआ समेत अन्य क्षेत्रों में स्थित पूजा पंडाल भी मंगलवार को पूरे दिन जयकारों से गूंजते रहे। श्रद्धालुओं के जयकारों व डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed