फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Devotees gathered in Shiva temples on Mahashivaratri

अम्बेडकरनगर: महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों व शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

Sat, 18 Feb 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 18 Feb 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in Shiva temples on Mahashivaratri
शिवबाबा धाम में शनिवार को पूजन-अर्चन करते श्रद्धालु। -संवाद
अंबेडकरनगर। महाशिवरात्रि पर शनिवार को शिव मंदिर व शिवालय एक बार फिर बम-बम भोले... के जयकारे से गूंज उठे। भोर से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगे। पवित्र धाम शिवबाबा धाम में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। अभिषेक के साथ ही भोले बाबा व मां पार्वती की आरती उतारी।
विज्ञापन





श्रद्धालु भोलेनाथ की आराधना के लिए शिवबाबा धाम में भोर से ही पहुंचने लगे। विधिविधान से पूजन-अर्चन के साथ बाबा का जलाभिषेक किया। यह सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा।
विज्ञापन




बरधाभिउरा स्थित ब्रह्मबाबा धाम पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। अरविंद कुमार वर्मा, विपिन सिंह व सुनील शर्मा के नेतृत्व में भंडारे का आयोजन हुआ। कटरिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। यहां एक दिन पहले ही अनंतराम वर्मा, मिथिलेश, रामगोपाल व सालिकराम के नेतृत्व में अखंड रामायण पाठ शुरू हुआ था जिसका शनिवार को समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन







बनगांव डिहवा के बाबा निहाल दास की कुटी, कटेहरी के इमिलिया स्थित बाबा निहालदास की कुटी, मंशापुर स्थित बाबा डम्मर दास की कुटी, मालीपुर के झारखंडी मंदिर, चहोड़ा घाट स्थित प्राचीन शिव मंदिर, सरफुद्दीनपुर मंदिर, रामनगर, मकरही, पिपरा, अछती, टांडा के तामेश्वरनाथ महादेव डुहिया, श्रीझारखंडनाथ महादेव छज्जापुर, नर्वदेश्वर महादेव कस्बा, नागेश्वरनाथ महादेव कस्बा कोइराना व श्रीउदासीन आश्रम हिंदू धाम आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया।




सनातन वैदिक आश्रम नयागांव में श्रीनिवास दास वेदांती ने विधि-विधान से हवन-पूजन कराया। नगर स्थित सब्जी मंडी में श्री महाकाल सेवा समिति के तत्वावधान में भगवान शंकर व माता पार्वती की भव्य प्रतिमा पंडित सुदर्शनाचार्य शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य स्थापित कराई। मुख्य यजमान सुधीर कसेरा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed