{"_id":"629660372b9f5056e142fdfb","slug":"devotees-gathered-in-hanuman-temples-ambedkar-nagar-news-lko6331539137","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर पुराने तहसील के निकट हनुमान मंदिर में पूजन अर्चन करते श्रद्धालु।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार को हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों के लिए ब्रह्ममुहूर्त में ही आरती के बाद मंदिरों के कपाट खोल दिए गए। श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था के साथ मंदिरों में पहुंचकर संकट मोचक वीर हनुमान की आराधना की। मंदिरों पर बज रहे हनुमान चालीसा, हनुमानष्टक व अन्य भक्ति गीत श्रद्धालुओं के उत्साह को दोगुना कर रहे थे। श्रद्धालुओं के जयकारे से पूरा माहौल भक्तिमय रहा। कई जगह श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद व भंडारे का आयोजन भी किया गया।
जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। हनुमान जी महाराज के जयकारे से पूरा माहौल भक्तिमय बन रहा। श्रद्धालुओं ने अकबरपुर पुराने तहसील तिराहे, अकबरपुर रेलवे क्रासिंग, गायत्री मंदिर परिसर, शहजादपुर स्थित रामजानकी मंदिर व शहजादपुर शिवाला घाट स्थित हनुमान मंदिर पर पहुंचकर माथा टेका, वीर हनुमान की प्रार्थना की। जिला मुख्यालय पर भी कई जगह श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद वितरण व भंडारे का आयोजन किया गया। टांडा नगर के प्रसिद्ध श्रीहनुमानगढ़ी मंदिर, उदासीन आश्रम, झारखंडी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर विधि विधान से पूजन अर्चन किया।
टांडा में स्टेट बैंक के पास शरद श्रीवास्तव के संयोजन में पूजन अर्चन के उपरांत भंडारे की शुरुआत हुई। चौक घंटाघर पर श्रीबालाजी भक्त मंडल की ओर से भंडारे का आयोजन हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। सब्जी मंडी में भी श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा आलापुर, जलालपुर, भीटी, कटेहरी व महरुआ आदि क्षेत्रों में भी विभिन्न हनुमान मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजन अर्चन करने के साथ ही हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, हनुमानष्टक आदि का पाठ किया। जगह-जगह लगे भंडारों में प्रसाद बंटा।