फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Devotees cheered a lot through Matarani

मातारानी के द्वारे, भक्तों ने खूब लगाए जयकारे

Sat, 02 Apr 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Devotees cheered a lot through Matarani
अंबेडकरनगर के अकबरपुर नगर पालिका के निकट दुर्गा मंदिर में पूजन अर्चन करते श्रद्धालु। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जय माता दी, जय मां दुर्गा के उद्घोष के बीच शनिवार को चैत्र नवरात्र पर्व के पहले दिन श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की। भक्तों ने पहले दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। नौ दिन व्रत रखने वालों श्रद्धालुओं ने विधिविधान पूर्वक मंत्रोच्चार के बीच कलश की स्थापना की। सुबह से ही पूजन-अर्चन का दौर शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। इस बीच मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए मंदिर की देखरेख करने वालों ने विशेष व्यवस्था कर रखी थी।
विज्ञापन

नवरात्र पर्व का उल्लास शनिवार को पूरे चरम पर दिखा। सुबह से ही देवी मंदिरों में पूजा की थाली लेकर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की विशेष पूूजा-अर्चना की। मां के चरणों में न सिर्फ पुष्प अर्पित किए, बल्कि माथा टेककर मन्नत भी मांगी। इस बीच देवी मां के जयकारों व मंदिरों में बज रहे भक्तिमय गीतों से समूचा माहौल भक्तिमय हो गया। जिले की कई मंदिरों में तो श्रद्धालु भक्तिमय गीतों पर थिरकते भी नजर आए।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर पुराने तहसील तिराहे स्थित गायत्री मंदिर के पुजारी विद्यासागर पांडेय ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए थे। कहा कि शुक्रवार की शाम ही विशेष पूजन-अर्चन के बीच कलश की स्थापना कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर नगर पालिका परिषद के निकट स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी माधवप्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि शनिवार को पूजन-अर्चन के बीच कलश की स्थापना की गई। पर्व के अंतिम दिन हवन-पूजन के बाद भंडारे का आयोजन होगा। शिवालय के निकट स्थित काली मंदिर के पुजारी अवधेश दास ने बताया कि पर्व को देखते हुए मंदिर में विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अलावा जलालपुर, आलापुर, भीटी व टांडा तहसील क्षेत्र में भी पूरे दिन देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed