फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Development work worth Rs 8.5 crore will be done in 116 villages.

Ambedkar Nagar News: साढ़े आठ करोड़ से 116 गांव में होंगे विकास कार्य

Sat, 14 Oct 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 14 Oct 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Development work worth Rs 8.5 crore will be done in 116 villages.
मॉडल गांव के रूप में चिन्हित गांवों में पेयजल, आवागमन व सफाई व्यवस्था के होंगे प्रबंध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। लगभग साढ़े आठ करोड़ रुपये की राशि से मॉडल गांव के रूप में चिन्हित 116 गांव में विकास के पंख लगेंगे। पेयजल, आवागमन, जलनिकासी, साफ सफाई जैसी सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही सोक व कम्पोस्ट पिट का भी निर्माण होगा।
गांवों में भी शहरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत शासन ने गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत जिले में 529 गांव को मॉडल गांव के रूप में चिह्नित किया गया। अब तक 370 मॉडल गांव में विकास कार्यों के लिए राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

मालूम हो कि योजना के तहत चयनित मॉडल गांव में जलभराव, पेयजल, साफ सफाई व आवागमन समेत कई अन्य प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस बीच अब 116 मॉडल गांव में विकास के लिए आठ करोड़ 30 लाख रुपये की राशि पंचायत निधि के खाते में भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ कार्यालय के अनुसार अफजलपुर, आलमपुर अखई, अल्लीपुर कोडऱा, अमरतल, अटंगी, बहलोलपुर, बलुआ बहादुरपुर, बरधाभिउरा, चंदनपुर, डल्ला निजामपुर, हसनपुर जलालपुर, इस्माइलपुर गंज, जैनापुर, जमुनीपुर, जोगापुर, कजरी नंदा, गौरा, कयामुद्दीनपुर व खानपुर शाह समेत 116 मॉडल गांव में राशि भेज दी गई।

खाते में भेजी गई राशि
116 मॉडल गांव में विकास के लिए राशि भेज दी गई है। अब शेष बचे 43 मॉडल गांव में विकास कार्यों के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है।
-अवनीश कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed