फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Development work will be done in Bhiti with Rs 21 crores

Ambedkar Nagar News: भीटी में 21 करोड़ से कराए जाएंगे विकास कार्य

Fri, 19 Jan 2024 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 19 Jan 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Development work will be done in Bhiti with Rs 21 crores
बोर्ड की बैठक में बजट पारित, क्षेत्र पंचायत सदस्यों से मांगे प्रस्ताव
विज्ञापन

सिर्फ मनरेगा में मजदूरी व सामान पर खर्च किए जाएंगे 18 करोड़
संवाद न्यूज एजेंसी
भीटी (अंबेडकरनगर)। विकास खंड क्षेत्र के गांवों में क्षेत्र पंचायत बोर्ड की तरफ से करीब 21 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें मनरेगा योजना के तहत मजदूरी व निर्माण पर सबसे ज्यादा करीब 18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बोर्ड की बैठक में बजट पारित करने के साथ ही आने वाले समय में क्षेत्र पंचायत सदस्यों से प्रस्ताव भी मांगा गया।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में होने वाले विकास कार्यों को लेकर विकास खंड कार्यालय पर बैठक हुई। ब्लॉक अध्यक्ष निर्मला सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लगभग 21 करोड़ का बजट पारित हुआ। इसमें नाली, खड़ंजा, साफ सफाई सहित कई अन्य तरह के कार्यों को कराए जाने पर चर्चा हुई। बीडीओ दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि पांचवें वित्त आयोग के लिए 1 करोड़, 15वें वित्त आयोग के लिए सवा दो करोड़ तथा मनरेगा मजदूरी व सामान के लिए लगभग 18 करोड़ रुपये खर्च करने की तैयारी है।
विज्ञापन

बीडीओ ने वित्तीय वर्ष 2023- 24 में क्षेत्र पंचायत द्वारा कराए गए तथा हो रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। बताया कि 15 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सभी के सहयोग से क्षेत्र का तेजी से विकास सुनिश्चित हो सकेगा। ऐसे में हम सभी को आपसी सामंजस्य के साथ काम करना होगा। इस मौके पर एडीओ पंचायत बृजेश सिंह, एडीओ आईएसबी हौसला प्रसाद, सीडीपीओ फूल कुमार, बीईओ श्याम प्रकाश सिंह, स्नातक एमएलसी प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed