फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Development work will be done faster through District Panchayat

जिला पंचायत के जरिये तेजी से कराएंगे विकास कार्य

Mon, 12 Jul 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Development work will be done faster through District Panchayat
अंबेडकरनगर। जिले के आठवें जिला पंचायत अध्यक्ष के तौर पर साधू वर्मा ने सोमवार को समारोह पूर्वक शपथ ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला पंचायत का सदन सबका है। इसके जरिये तेजी से विकास कार्य कराए जाएंगे। सभी के साथ मिलकर विकास के अधिकतम कार्य कराने का संकल्प लिया। इससे पहले डीएम सैमुअल पॉल एन ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष को शपथ दिलाई, जबकि अध्यक्ष के जरिए 40 सदस्यों ने शपथ ली। कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी आयोजन में पहुंचकर नव निर्वाचित अध्यक्ष को सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

बीते दिनों संपन्न हुए चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बीजेपी प्रत्याशी साधू वर्मा की जीत के बाद से ही शपथग्रहण का इंतजार बना हुआ था। गत दिवस शासन के निर्णय के क्रम में सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय सभाकक्ष में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। दोपहर से पहले डीएम सैमुअल पाल एन ने नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा को विधिवत शपथ दिलाई।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सदन के माध्यम से विकास कार्यों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाया जाए। सदस्यों से कहा कि वे सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में अपना योगदान दें। विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी पूरे परिश्रम से योजनाओं को पात्रों तक पहुंचा रहे हैं। डीएम ने पंचायती राज एक्ट में दिए प्राविधानों पर प्रकाश डालते हुए सदस्यों को उनके महत्व और जिम्मेदारी से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने अध्यक्ष निर्वाचित करने के लिए सभी सदस्यों और जनपदवासियों का आभार जताते हुए कहा कि यह सदन सबका है। बगैर किसी दलीय या अन्य भेदभाव के सबको साथ लेकर चलते हुए विकास तय किया जाएगा। सदस्यों और आम नागरिकों को भरोसा दिलाया कि उनके हक और मान सम्मान का सदैव ध्यान रखा जाएगा। सबको मिलकर सिर्फ विकास पर फोकस रखना है।
जिला पंचायत के माध्यम से अधिकतम सुविधा लोगों तक पहुंचाने में सबसे मदद का आह्वान किया। कहा कि जिला पंचायत सदस्य उनसे परिवार के सदस्य की तरह मिलकर अपनी बात रखें। उन बातों का पूरा सम्मान होगा। पूर्व मंत्री व कटेहरी विधायक लालजी वर्मा और सपा एमएलसी हीरालाल यादव ने नव निर्वाचित अध्यक्ष और सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि अब उन पर बड़ी जिम्मेदारी है। इसका भलीभांति निर्वहन करें। इसमें वे सब हर तरह का सहयोग देने को तैयार हैं। आलापुर विधायक अनीता कमल और टांडा विधायक संजू देवी ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप जरूरतमंदों के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराए जाएं।

वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर सिंह व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने कहा कि निश्चित रूप से यह सदन विकास के मामले में कीर्तिमान स्थापित करेगा। प्राथमिकता सिर्फ विकास कार्य रखकर आगे बढ़ते रहना होगा। समारोह में पूर्व जिपं अध्यक्ष भारती सिंह, एडीएम डॉ. पंकज वर्मा, बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, प्रांतीय नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र उर्फ मोनू सिंह, जिला मंत्री विनय पांडेय, युवा नेता जय सिंह, बसखारी प्रमुख संजय सिंह और मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय आदि मौजूद रहे। समारोह में जिपं अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित 40 सदस्यों को भी शपथ दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed