{"_id":"6224fcd76d41b955bd310009","slug":"desks-and-benches-will-reach-271-schools-by-the-end-of-the-month-ambedkar-nagar-news-lko6206684161","type":"story","status":"publish","title_hn":"271 स्कूलों में माह के अंत तक पहुंचेंगी डेस्क व बेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
271 स्कूलों में माह के अंत तक पहुंचेंगी डेस्क व बेंच
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी इंग्लिश मीडियम विद्यालयों की तरह ही अब डेस्क व बेंच पर बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए 31 मार्च को खत्म हो रहे वित्तीय वर्ष तक जिले के 520 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में से 271 विद्यालयों में डेस्क व बेंच मुहैया हो जाएगी। इसके लिए जनवरी में ही संबंधित विद्यालयों में डेस्क व बेंच पहुंचाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। इसके बाद लागू आचार संहिता के कारण सिर्फ एक दर्जन विद्यालयों में ही डेस्क व बेंच की खरीद को पूरा किया जा सका था। अब 10 मार्च को मतगणना समाप्त होने के बाद इसकी आपूर्ति को फिर शुरू किया जाएगा। इसका फायदा 25 हजार छात्र-छात्राओं को सीधे तौर पर मिलेगा। 249 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पहले ही डेस्क और बेंच उपलब्ध कराई जा चुकी हैं।
केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को दिया जा रहा है। इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के लिए डेस्क व बेंच की उपलब्धता को लेकर योजना संचालित की गई थी। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से खरीदे जाने वाले डेस्क व बेंच उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी नामित कार्यदायी संस्था को सौंपी गयी थी।
बीएसए कार्यालय के निर्माण प्रभारी विकास चौधरी ने बताया कि 10 मार्च को मतगणना के बाद खत्म होने वाली आचार संहिता के बाद बचे हुए उच्च प्राथमिक विद्यालयों में डेस्क और बेंच की सप्लाई 31 मार्च तक सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि योजना के तहत 271 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में डेस्क और बेंच उपलब्ध कराई जानी है। आचार संहिता लगने से पहले लगभग एक दर्जन विद्यालयों में डेस्क और बेंच पहुंचाई जा चुकी है। 31 मार्च तक अन्य विद्यालयों में भी इसकी उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा गया है, ताकि नए शैक्षिक सत्र से इसका फायदा पढ़ने वाले बच्चों को मिल सके।