फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Deputy CM Brajesh will take stock of Punthar lake today

Ambedkar Nagar News: डिप्टी सीएम ब्रजेश आज लेंगे पुंथर झील का जायजा

Tue, 30 May 2023 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM Brajesh will take stock of Punthar lake today
अंबेडकरनगर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज बुधवार को जिले के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार करेंगे तो कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा करेंगे। पिकनिक स्पॉट पुंथर के निरीक्षण के साथ ही एमसीएच विंग टांडा व निर्माणाधीन बस स्टॉप तथा कार्यशाला का भी जायजा लेंगे।
विज्ञापन

एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता ने बताया कि बुधवार 31 मई को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर अकबरपुर नगर स्थित हवाईपट्टी पहुंचेंगे। 10 बजकर 45 मिनट तक हवाईपट्टी स्थित गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगे। 10 बजकर 50 मिनट से 11 बजकर 30 मिनट तक भाजपा जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के बैठक करेंगे। सुबह 11 बजकर 35 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद हवाईपट्टी स्थित गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर बाद एक बजकर 45 मिनट से दो बजे जलजीवन मिशन योजना के तहत विकास खंड टांडा के पिपरी मोहम्मदी में निरीक्षण करेंगे। दोपहर बाद दो बजकर 15 मिनट से तीन बजे तक जिला प्रशासन के प्रयासों से विकसित पिकनिक स्पॉट पुंथर लेक की तैयारियों का शुभारंभ करेंगे। साथ ही शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों को दर्शाती डाक्यूमेंट्री देखेंगे। इसके बाद दोपहर बाद तीन बजकर 15 मिनट से तीन बजकर 25 मिनट तक 200 बेड वाले एमसीएच टांडा विंग का निरीक्षण करेंगे। साढ़े तीन बजे से तीन बजकर 40 मिनट तक सीएम की घोषणा के तहत टांडा स्थित निर्माणाधीन बस स्टॉप व कार्यशाला का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed