फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dense fog in the morning, bright sunshine in the afternoon

Ambedkar Nagar News: सुबह घना कोहरा, दोपहर में खिली धूप

Sat, 18 Jan 2025 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Dense fog in the morning, bright sunshine in the afternoon
अंबेडकरनगर। कड़ाके की ठंड से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। शनिवार सुबह के समय जिला कोहरे की चादर में लिपटा रहा। इस बीच सड़क से गुजरने वाले वाहन हेडलाइट जलाकर रेंगते नजर आए। वहीं दोपहर में धूप खिलने से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली। वहीं मौसम विभाग ने रविवार को भी बादल छाए रहने के साथ ही कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

जिले में शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे से दृश्यता इतनी कम थी कि सामने 50 मीटर की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। वाहनों की गति पर पूरी तरह ब्रेक लग गया था। हेडलाइट जलाने के बाद भी वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे थे। कुछ भारी वाहन चालकों ने अपने वाहनों को सड़क किनारे बने होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट आदि पर खड़ा कर दिया। कोहरे की दृश्यता बढ़ने पर ही वह अपने वाहनों को लेकर गंतव्य की ओर रवाना हो सके।
विज्ञापन

पेड़-पौधों से पानी की बूंदों के रूप में कोहरा जमीन पर बसरता रहा। घने कोहरे से ठिठुरन बनी रही। ठंड से बचाव के लिए लोग हीटर, वार्मर, लकड़ी, कोयला आदि जलाकर सेंकते रहे। सुबह करीब 10 बजे कोहरा छटा और धूप निकल आई। दोपहर बाद तेज धूप से लोगों ने राहत की सांस ली। घर के आंगन, छत और पार्कों में बैठकर धूप का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 19.5 और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में आर्द्रता (नमी) 84.60 फीसदी रही। उत्तरी-पश्चिमी हवा की गति 3.9 किमी प्रति घंटा रही। 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह के बादल/कोहरा छाए रहने और औसत तापमान सामान्य के आसपास बने रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed