{"_id":"58503bfc4f1c1bdd5d649e38","slug":"dense-fog-disrupted-normal-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 13 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
कोहरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घने कोहरे से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अकबरपुर रेलवे स्टेशन आने वाली एक दर्जन ट्रेनें 10 से 26 घंटा विलंब से चल रही हैं। हांड़कंपाऊ ठंड में ट्रेनों के विलंब से चलने के चलते यात्रियों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है। सबसे अधिक समस्या रात्रि में यात्रा करने वाले यात्रियों को हो रही है। ट्रेन की सही स्थिति की जानकारी न होने के चलते यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है।
घने कोहरे का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कोहरे से लोग घरों में दुबक गए हैं। कामकाज ठप पड़ गया है। मजबूरी में जिन्हें घरों से निकलना पड़ रहा है उनकी हांड़कंपाऊ ठंड से हालत खराब है। यही नहीं कोहरे से ट्रेनों की गति पर भी अंकुश लगता जा रहा है।
इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आनंद विहार अप एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार अपराह्न निर्धारित समय 2 बजकर 15 मिनट से 15 घंटा विलंब से पहुंचने की सूचना यात्रियों को दी गई तो डाउन एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार देर रात निर्धारित समय डेढ़ बजे से 20 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने की सूचना दी गई।
विज्ञापन
सरयू यमुना डाउन एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार सुबह निर्धारित समय 9 बजकर 45 मिनट से 16, तो मरुधर अप एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार देर शाम निर्धारित समय 7 बजकर 30 मिनट से 12 घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंचने की सूचना यात्रियों को दी गई।
इसी प्रकार मरुधर डाउन एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार सुबह निर्धारित समय साढ़े सात बजे से 13 घंटा, तो कैफियात डाउन एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार सुबह 6 बजकर 43 मिनट से 4 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। ओखा गुवाहाटी अप एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े 4 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।
पटना कोटा डाउन एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार देर शाम निर्धारित समय 9 बजकर 45 मिनट से 26 घंटा विलंब से पहुंचने की जानकारी यात्रियों को दी गई। सोमवार रात्रि निर्धारित समय साढ़े दस बजे पहुंचने वाली सियालदाह एक्सप्रेस डाउन ट्रेन 8 तो फरक्का डाउन एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय सोमवार रात्रि 11 बजकर 10 मिनट से 14 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। उधर स्टेशन अधीक्षक सत्यनरायन सिंह ने बताया कि ट्रेनें विलंब से आ रही हैं। स्थानीयस्तर पर यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है।