फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dense fog and cold winds increased the concern of farmers

घने कोहरे व सर्द हवाओं ने बढ़ायी किसानों की चिंता

Thu, 20 Jan 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Dense fog and cold winds increased the concern of farmers
अंबेडकरनगर। सर्द हवाओं व घने कोहरे ने दलहनी व तिलहनी फसल की पैदावार से जुड़े किसानों की चिंता व परेशानी बढ़ा दी है। लगातार पड़ रहे घने कोहरे व सर्द हवाओं के कारण फूल वाली फसलों को पाला मारने की आशंका भी बढ़ गयी है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहा तो इससे दलहनी व तिलहनी फसलों की उपज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। दूसरी तरफ लगातार जारी कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त कर दिया है। ठंड के कारण जहां बाजारों में सन्नाटा से बिखरा दिख रहा है वहीं कार्यालयों में भी काम काज स्पीड नहीं पकड़ पा रहा है। गुरुवार को भी शहर में सुबह छाए घने कोहरे के बाद दोपहर में कुछ क्षेत्रों मेें बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन

ठंड व कोहरे के कारण फसलों पर फूलों के झड़ने के साथ ही आलू की फसल को भी पाला मारने की आशंका किसानों को परेशान कर रही है। अकबरपुर के किसान आलोक कुमार व सजीवन जायसवाल ने बताया कि घने कोहरे का प्रकोप जिस तरह से कायम बना है, उससे फूल वाली फसलों के साथ ही आलू, सरसों, मटर तथा चने की फसल को भी नुकसान होता दिखने लगा है। यदि शीघ्र ही मौसम साफ नहीं हुआ, तो इससे बड़ा नुकसान होगा।
विज्ञापन

मोतीलाल यादव व सुनील कुमार ने कहा कि घना कोहरा व सर्द हवाएं गेहूं की फसल के लिए तो लाभदायक है, लेकिन बाकी फसलों के लिए नुकसानदायक साबित होगा। अत्यधिक ठंड होने से दैनिक काम काज पर भी असर पड़ता दिखने लगा है। ठंड के कारण मजदूर काम पर नहीं आ रहे। अकबरपुर के रामजी यादव ने बताया कि ठंड के कारण बीते दो दिन से मजदूरों के न आने से गोदाम का निर्माण कार्य बीच में ही रुक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed