फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dengue knocked, four patients found

डेंगू ने दी दस्तक, चार मरीज मिले

Sun, 31 Oct 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dengue knocked, four patients found
अंबेडकरनगर। जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है। मौजूदा समय में डेंगू से पीड़ित चार मरीज राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है। लगातार बदल रहे मौसम के चलते जिले में सर्दी, जुकाम व बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। हालत यह है कि राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर व जिला अस्पताल में प्रतिदिन सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित लगभग 500 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनका सुचारु रूप से इलाज किया जा रहा है। उधर, डेंगू से निपटने के लिए मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में पूरी तैयारी का दावा स्वास्थ्य विभाग ने किया है। डेंगू के मरीजों को भर्ती करने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए मेडिकल कॉलेज में 25, जबकि जिला अस्पताल में 10 बेड का अलग से वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश के विभिन्न जिलों में बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप के बीच अंबेडकरनगर जनपद में भी डेंगू ने दस्तक दे दी है। जिले में डेंगू के बढ़ते प्रकोप का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में डेंगू से पीड़ित चार मरीज भर्ती हैं। इन मरीजों को अलग वार्ड में रखकर इलाज किया जा रहा है। इस बीच डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी करने का दावा किया है। डेंगू के मरीजों को भर्ती करने व उनके इलाज में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में 25, तो जिला अस्पताल में 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। दोनों ही अस्पतालों में डेंगू से निपटने को लेकर सभी प्रकार की जरूरी दवाएं भी उपलब्ध हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्लेटलेट्स तो उपलब्ध हैं, लेकिन जिला अस्पताल में नहीं हैं। हालांकि जिला अस्पताल प्रशासन के अनुसार यदि प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ती है, तो उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर से मंगा लिया जाएगा।
विज्ञापन

अस्पतालों में पहुंचे सर्दी व बुखार से पीड़ित 500 मरीज
लगातार बदलते मौसम के चलते जिले में सर्दी, जुकाम व बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। हालत यह है कि राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर व जिला अस्पताल में सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित करीब 500 मरीज प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि जिला अस्पताल में फिजीशियन की ओर से लगभग साढ़े 500 मरीजों का इलाज किया जाता है। इसमें लगभग 200 मरीज सर्दी जुकाम व बुखार से पीड़ित होते हैं। बताया कि अस्पताल में डेंगू की जांच की समुचित व्यवस्था है। ऐसे में यदि जरूरत होती है तो जांच कराई जाती है। राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के सीएमएस डॉ. मनोज गुप्ता ने बताया कि सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित लगभग 300 मरीज मेडिकल कॉलेज में आते हैं। यदि जरूरत पड़ती है, तो उनकी डेंगू की जांच कराई जाती है। बताया कि मौजूदा समय में अस्पताल में डेंगू के चार मरीज भर्ती हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्याप्त दवाएं व संसाधन उपलब्ध
डेंगू व विभिन्न प्रकार के संक्रामक रोगों से निपटने के लिए जिले में पर्याप्त दवाएं व संसाधन मौजूद हैं। सभी तरह की जरूरी सावधानी बरती जा रही है, जिससे इन रोगों से मरीजों को प्रभावित होने से बचाया जा सके। मरीजों व तीमारदारों को कतई परेशान होने की जरूरत नहीं है।
डॉ. श्रीकांत शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed