फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Demonstration against opening of liquor contract in populated area

आबादी क्षेत्र में शराब ठेका खोलने के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 29 Aug 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against opening of liquor contract in populated area
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते पीठापुर सरैया के ग्रामीण। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
श्रवणक्षेत्र (अंबेडकरनगर)। पीठापुर सरैया स्थित चौराहे पर शराब की दुकान खोलने के विरोध में जुटी महिलाओं व ग्रामीणों ने सोमवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में चेतावनी दी गयी कि वह किसी भी दशा में गांव के आबादी क्षेत्र में कोई भी शराब ठेका नहीं खोलने देंगे। आक्रोशित ग्रामीणों ने इस मसले पर जल्द ही एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय से मिलकर भी ज्ञापन सौंपने की बात कही है।
विज्ञापन

गांव में अंग्रेजी शराब का ठेका खोलने की चल रही कवायद को लेकर कटेहरी विकास खंड क्षेत्र के पीठापुर सरैया के ग्रामीणों में गहरा रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि वह किसी भी दशा में गांव में शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे। ग्रामीणों के विरोध के चलते ठेके के लिए अभी तक किराए के लिए कोई जगह उपलब्ध नहीं हो पायी है।
विज्ञापन

इस बीच गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा अपनी जमीन पर बने भवन को शराब की दुकान खोलने के लिए उपलब्ध कराने की बात सामने आयी। इससे आक्रोशित ग्रामीणों व महिलाओं ने सोमवार को चौराहे पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल ग्राम प्रधान संतराम, पनफूल सिंह, अरुण सिंह, गंगा यादव, आनंद सिंह, लीलावती, पूनम आदि का कहना है कि वह किसी भी दशा में गांव में शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे। बाद में ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम सैमुअल पॉल एन को भी अपनी मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। इसमें मुख्य तौर पर शराब ठेके को आबादी से दूर खोले जाने की बात कही गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed