फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Demonstrate on the death of a woman

महिला की मौत पर भड़के ग्रामीण, शव रखकर किया प्रदर्शन

Tue, 20 Jun 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 20 Jun 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर थाना अन्तर्गत छाछू मोहल्ला में गत दिवस एक मकान की कब्जेदारी विवाद में हुई मारपीट में घायल महिला की मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे नाराज परिवारीजनों व ग्रामीणों ने संबंधित मकान के सामने सड़क पर शव रखकर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


लोगों ने पुलिस पर केस दर्ज करने व महिला के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। सूचना पर जलालपुर व जैतपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोहल्ला निवासी केदार पुत्र रामलौटन व जितेंद्र पुत्र विश्वनाथ के बीच गत 13 जून को एक मकान पर कब्जेदारी को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले थे। इसमें दोनों पक्ष के पांच लोगों को चोटें आईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केदार पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने जितेंद्र समेत 6 के खिलाफ नामजद व अन्य के विरुद्ध केस दर्ज कर जितेंद्र समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की थी। बाद में उन्हें जमानत मिल गई। जितेंद्र का आरोप है कि उसकी बहन सुनीता (42) पत्नी संतराम को मारपीट में गंभीर चोटें आईं थी। उसकी पत्नी मीना केस दर्ज कराने के लिए थाने गई, लेकिन न तो पुलिस ने केस दर्ज किया और न ही सुनीता का मेडिकल कराया।

इस पर उसने सुनीता को इलाज के लिए रामनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंगलवार सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। शव लेकर संबंधित मकान के समक्ष पहुंचे और सड़क पर रखकर मार्ग जाम कर दिया।

ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस की लापरवाही के चलते ही उसकी मौत हुई है। कहा गया कि न सिर्फ आरोपियों के विरुद्ध समुचित धाराओं में केस दर्ज किया जाए, बल्कि दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाए। इस बीच जाम की सूचना मिलने पर एसओ जलालपुर व एसओ जैतपुर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। 


साथ ही शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। एसओ शकुंतला उपाध्याय ने बताया कि जितेंद्र की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आवश्यक छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed