{"_id":"63f10efdfc902df5c00367b8","slug":"democracy-in-danger-due-to-double-engine-government-ambedkar-nagar-news-c-13-1-93281-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अम्बेडकरनगर: डबल इंजन की सरकार से खतरे में लोकतंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अम्बेडकरनगर: डबल इंजन की सरकार से खतरे में लोकतंत्र
Sat, 18 Feb 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 18 Feb 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। विधानसभा क्षेत्र आलापुर के नरियांव में शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए रामअचल राजभर, लालजी वर्मा व राष्ट्रीय सचिव बनाए गए त्रिभुवन दत्त का स्वागत किया गया।
सपा राष्ट्रीय महासचिव व अकबरपुर विधायक रामअचल राजभर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने सांगठनिक विस्तार में जिले को विशेष महत्व दिया है। कार्यकर्ताओं को इसी उत्साह के साथ आगे भी काम करते रहना होगा। कहा कि डबल इंजन की सरकार में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है।
राष्ट्रीय महासचिव व कटेहरी विधायक लालजी वर्मा ने पार्टी मुखिया के प्रति आभार जताते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सचिव व आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला। कहा कि मौजूदा समय में सिर्फ महंगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी बढ़ी है। भाजपा सिर्फ माहौल खराब कर जनता का ध्यान भटकाने में विश्वास रखती है।
समारोह की अध्यक्षता रामनगर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख हीरालाल यादव व संचालन पूर्व विस अध्यक्ष रवींद्र यादव ने किया। इस मौके पर पूर्व एमएलसी संतोष यादव शनी, ब्लॉक प्रमुख विकास यादव, जिला पंचायत सदस्य अजीत यादव, अश्वनी यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनवर सादात अंसारी, पूर्व प्रमुख धर्मराज व मोहम्मद हारुन अंसारी आदि मौजूद रहे।