फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Demise of Governor of Manipur

मणिपुर के राज्यपाल के निधन पर शोक

Sun, 27 Sep 2015 10:44 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Sep 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
जिले के दहियावर निवासी एवं मणिपुर के राज्यपाल सैय्यद अहमद (73) का रविवार दोपहर मुंबई में निधन हो गया। अमेरिकी दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर अहमद की मौत पर दुख व्यक्त किया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें लोग लंबे समय तक याद करेंगे।
विज्ञापन

मणिपुर राज्यपाल सै. अहमद कैंसर पीड़ित थे। मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इस बीच रविवार को उनके निधन की सूचना मिली तो सभी हतप्रभ रह गए। उनके पैतृक गांव दहियावर में तो सभी गहरे शोक में डूब गए। मुंबई में पांच बार विधायक होने का गौरव उन्हें मिला था। वे महाराष्ट्र सरकार में मंत्री भी रह चुके थे। उन्हें मणिपुर से पहले झारखंड का राज्यपाल बनाया गया था। राज्यपाल रहते हुए भी उन्होंने अपने गृह क्षेत्र का दौरा किया था। उनका खासा लगाव इस जिले से लगातार बना रहा। अकबरपुर व टांडा के तमाम लोगों से अंतिम समय तक उनकी घनिष्ठता रही। इसी के चलते निधन की खबर से लोग शोकाकुल दिखाई दिए।
विज्ञापन

टांडा नगर स्थित हुसैनी मिशन कार्यालय पर आयोजित शोकसभा में सचिव आरिफ हसन ने कहा कि श्री अहमद के निधन से देश को अपूर्णनीय क्षति हुई है। सैय्यद अहमद हुसैनी मिशन के फाउंडर भी थे। कहा कि उन्होंने गृहजनपद व देश के विकास के लिए जो योगदान दिया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। बाद में दो मिनट का मौन रखकर आत्मा शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान यावर हुसैन जैदी, सै. महताब रजा आदि मौजूद रहे। अकबरपुर इमामबारगाह में आयोजित शोकसभा की अध्यक्षता कर रहे तंजीम रजाए इलाही के सचिव आरिफ अनवर ने कहा कि श्री अहमद ने राज्यपाल के पद पर रहते हुए जो कार्य किए, वह अत्यंत सराहनीय थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंहदी एजुकेशनल एकेडमी में प्रबंधक हाजी मेंहदी रजा की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में राज्यपाल सैय्यद अहमद के योगदान को याद किया गया। इस दौरान सै. मो. अली जैदी, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे। साहित्यकार मनोज पटेल ने कहा कि सैय्यद अहमद के निधन से देश को अपूर्णनीय क्षति हुई है। अंबेडकरनगर महोत्सव समिति अध्यक्ष प्रभात यादव ने कहा कि सैय्यद अहमद मुंबई के नागपाड़ा  विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक के साथ्ा ही मंत्री भी रहे। इसके बाद झारखंड व मणिपुर के राज्यपाल रहते हुए उन्होंने अंबेडकरनगर का नाम रोशन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed