फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Delhi and Lucknow's engines are colliding with each other: Akhilesh

आपस में टकरा रहे दिल्ली व लखनऊ के इंजन : अखिलेश

Sun, 17 Nov 2024 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 17 Nov 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Delhi and Lucknow's engines are colliding with each other: Akhilesh
कटेहरी में सभा को संबो​धित करते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अ​खिलेश यादव। संवाद
अंबेडकरनगर।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को कटेहरी बाजार में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में इन दिनों दिल्ली व लखनऊ के इंजन आपस में टकरा रहे हैं। पहले ऋषि, मुनि व संत कम बोलते थे, लेकिन अब संत लोग ज्यादा बोल रहे हैं। कटुता भरा भाषण दे रहे हैं। जोड़ने की बजाय उनका जोर नफरत पर है।
सपा प्रमुख ने कहा कि लोकसभा चुनाव में यूपी में मिली पराजय से ये सब घबराए हुए हैं। इनकी बोली व भाषा बदल गई है। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब तो इनके नारे तक टकरा रहे हैं। डबल इंजन में टकराहट इस तरह है कि कार्यवाहक डीजीपी के भरोसे काम चल रहा है। दिल्ली का इंजन किसी और को चाहता है, जबकि लखनऊ का इंजन किसी और को जिम्मेदारी देना चाह रहा है। पूर्व सीएम ने कहा कि जो लोग नारे के माध्यम से समाज में बारूद बिछा रहे थे, उनकी कुर्सी हिलाने के लिए अपने लोग ही सुरंग बना रहे हैं।
विज्ञापन

अखिलेश ने कहा कि यूपी के उपचुनाव के साथ ही महाराष्ट्र में हो रहे चुनाव में जैसे ही वहां की सरकार जाएगी, उसके बाद यूपी की सरकार भी टिकने वाली नहीं है। कहा कि बांटने व काटने का नारा इन्होंने अंग्रेजों से सीखा है। अंग्रेज चले गए, लेकिन उनके विचार के लोग अब भी मौजूद हैं। ऐसे लोग समझ लें कि कटेहरी व यूपी की जनता बंटने वाली नहीं है। यहां सौहार्द पसंद लोग हैं। सभा को सांसद लालजी वर्मा, पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, रामअचल राजभर, पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त व जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed