फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   D.El.Ed first semester exam starts today, 7066 candidates will appear for the exam at 17 centres.

Ambedkar Nagar News: डीएलएड प्रथम सेमेस्टर परीक्षा आज से, 17 केंद्रों पर 7066 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Sun, 26 Oct 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 26 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
D.El.Ed first semester exam starts today, 7066 candidates will appear for the exam at 17 centres.
अंबेडकरनगर। जिले में डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा सोमवार से शुरू होगी, जो 30 अक्तूबर तक चलेगी। परीक्षा को नकलविहीन च शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के अनुसार परीक्षा दो पाली में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक व द्वितीय पाली दोपहर 1:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक चलेगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से 20 मिनट पहले तक ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। उसके बाद प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

परीक्षा प्रभारी व डायट प्रवक्ता श्यामबिहारी बिंद ने बताया कि जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर कुल 7066 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में तभी प्रवेश मिलेगा जब उनके पास सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से जारी और डायट अयोध्या प्राचार्य की ओर से प्रमाणित फोटोयुक्त प्रवेश पत्र होगा। बिना प्रवेश पत्र या अस्पष्ट फोटो वाले उम्मीदवारों को परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा डायट प्राचार्य गिरीश कुमार सिंह ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। किसी भी परीक्षा केंद्र पर लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम अनुपम शुक्ला के निर्देश पर पर सभी केंद्रों पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, डीआईओएस की ओर से एक पर्यवेक्षक व डायट प्राचार्य की ओर से एक केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए हैं। डीएम ने परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए तीन सचल दल भी गठित किए हैं। ये दल परीक्षा के दौरान लगातार भ्रमणशील रहेंगे और आवश्यकतानुसार केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। डीएम ने एसपी को सुरक्षा व्यवस्था के लिए पत्र भेजा है। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ-साथ मुख्य द्वार पर प्रवेश जांच भी अनिवार्य की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------------------
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

1.राजकीय इंटर कॉलेज, अकबरपुर
2. सावित्री बाई फूले राजकीय बालिका इंटर काॅलेज, कुर्की बाजार
3. डॉ गणेश कृष्णा जेटली इंटर कॉलेज, अकबरपुर
4.मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज, टांडा
5. आदर्श जनता इंटर कॉलेज टांडा
6. कौमी इंटर कॉलेज, टांडा
7. एचटी इंटर काॅलेज, टांडा
8.राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, इनामीपुर, टांडा
9. लालता प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज, मुबारकपुर, टांडा
10. एसबी नेशनल इंटर कॉलेज. बसखारी
11. श्री हीरालाल जायसवाल इंटर कॉलेज, किछौछा
12. रामदेव जनता इंटर कॉलेज, कटेहरी
13. रांघेय राघव इंटर कॉलेज, हंसवर
14. नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, जलालपुर
15. जनता इंटर कॉलेज, फतेहपुर बड़ागांव
16. राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जलालपुर
17. राजकीय विद्युत परिषद इंटर कॉलेज, विद्युतनगर, टांडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed