फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   delay in training.

प्रशिक्षण में विलंब से नाराज

Sun, 03 Apr 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 03 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
delay in training.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic

पुलिस भर्ती 2013 में चयनित अभ्यर्थियों ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने शासन व भर्ती बोर्ड पर उदासीनता का आरोप लगाया। कहा कि उन लोगों को द्वितीय बैच में प्रशिक्षण के लिए भेजने की सूचना दी गई थी। निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद भी उन्हें प्रशिक्षण पर नहीं भेजा गया।

विज्ञापन


कहा कि इससे चयनित अभ्यर्थी काफी परेशान हैं। बाद में अभ्यर्थियों ने डीएम को ज्ञापन देकर मामले में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की। शनिवार को जिला मुख्यालय पर एकत्रित पुलिस भर्ती 2013 में चयनित अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया का फाइनल परीक्षा परिणाम वर्ष 2015 में घोषित किया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद प्रथम बैच के अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण पर भेजा गया। दूसरे बैच में प्रशिक्षण के लिए उन लोगों का भी चयन हुआ है। पुलिस वेरीफिकेेशन का कार्य भी पूरा हो चुका है। बोर्ड द्वारा प्रशिक्षण के लिए बतायी गई समयावधि भी समाप्त हो गई। इसके बाद भी अब तक उन्हें प्रशिक्षण पर नहीं भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि सरकार व पुलिस भर्ती बोर्ड की इस उदासीनता से युवाओं में असंतोष का माहौल है। बाद में अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी विवेक को ज्ञापन सौंप कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान रामजी, अनुज कुमार, मगनचंद्र, मिथिलेश कुमार, राहुल, पूनम, सुमन, रीना, सुरेंद्र कुमार, सोनू, जितेंद्र कुमार व सुुरेश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed