{"_id":"6298fef874fbaa55915e1396","slug":"defects-found-in-tehsil-severe-reprimand-ambedkar-nagar-news-lko633451538","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में मिलीं खामियां, लगाई कड़ी फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में मिलीं खामियां, लगाई कड़ी फटकार
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर तहसील में निरीक्षण के दौरान कर्मचारी से जानकारी लेते डीएम सैमुअल पॉल एन।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन के अकबरपुर तहसील के औचक निरीक्षण के दौरान चारों तरफ अव्यवस्थाएं मिलीं। शौचालय गंदे थे तो परिसर में जगह-जगह गंदगी फैली हुई थी। जंगली झाड़ियां उगी हुई थीं तो परिसर में जगह-जगह अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़े किए गए थे। किसी भी पटल पर कर्मचारियों की न तो नेम प्लेट लगी हुई थी और न ही उनके पास किसी प्रकार का आईकार्ड ही था। डीएम ने अव्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई, साथ ही व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि यदि दोबारा निरीक्षण में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
डीएम गुरुवार को अकबरपुर तहसील के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। उन्हें देखते ही अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। डीएम को मुख्य गेट से लेकर भवन के अंदर तक जगह-जगह गंदगी मिली। कई स्थानों पर सीढ़ी के नीचे पान की पीक मिली।
शौचालय के निरीक्षण के दौरान ज्यादातर शौचालय में गंदगी थी। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। सभी शौचालयों को साफ सुथरा रखा जाए। उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया तो तीन रजिस्टर मिले। इस पर उन्होंने एक रजिस्टर बनाए जाने का निर्देश दिया। परिसर में जगह-जगह उगी जंगली झाड़ियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इसकी अविलंब सफाई की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया तो कहीं भी कर्मचारी की मेज पर नेम प्लेट नहीं मिली। इस पर डीएम ने निर्देशित करते हुए कहा कि न सिर्फ नेम प्लेट लगाई जाए, बल्कि सभी कर्मचारियों को आईकार्ड जारी किया जाए। उन्होंने परिसर में अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वाहनों को चिह्नित स्टैंड पर ही खड़ा किया जाए।
पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश देते हुए आरओ सिस्टम लगाए जाने को कहा। महिला हेल्प डेस्क पर शिकायतकर्ताओं के मोबाइल नंबर नहीं दर्ज मिले। इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सभी शिकायतकर्ताओं के मोबाइल नंबर दर्ज किए जाएं।