फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Deepawali

देव दीपावली पर 5100 दीपों से सजा श्रीझारखंडनाथ महादेव मंदिर

Mon, 30 Nov 2020 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Deepawali
फोटो 25, अंबेडकरनगर के टांडा में दे दीपावली के मौके पर दीपों से सजा मंदिर परिसर। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
टांडा। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर नगर के मोहल्ला छज्जापुर स्थित प्रसिद्ध श्रीझारखंडनाथ महादेव मंदिर परिसर में पूरी भव्यता के साथ सोमवार को देव दीपावली का पर्व परंपरागत ढंग से मना। श्रद्घालुओं ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। संध्या होते ही बच्चे एवं महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक दीपक से सजी हुई थाली लेकर मंदिर पहुंचने लगे। देव दीपावली के अवसर पर भगवान भोले शिव, गणेश, कार्तिकेय, वीर हनुमान जी महाराज सहित मंदिर परिसर में स्थापित सभी विग्रहों का फूलों से भव्य श्रृंगार किया। पावन अवसर पर मंदिर परिसर को 5100 दीपों से प्रकाशित किया गया।
विज्ञापन

मंदिर परिसर के आंगन में दीपों से निर्मित स्वास्तिक बनाया गया, जो बेबस लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा था। पर्व की शुरुआत गणेश पूजन से हुई। भगवान गणेश की आराधना एवं आरती के उपरान्त श्रद्धालुओं के लिये गणेश का खजाना खोला गया। खजाने के मुद्रा रूपी प्रसाद के लिए श्रद्घालु प्रतीक्षारत रहकर लंबी कतार में लगे रहे। देव दीपावली के पावन पर्व पर देवादिदेव महादेव का फूलों से परंपरा अनुरूप भव्य श्रृंगार हुआ। श्रद्धालुओं के बीच यह आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

भगवान शिव का विधिविधान पूर्वक पूजन अर्चन के साथ विधिवत अभिषेक कर दूध, दही, मधु, अक्षत, रोली, चन्दन, अबीर, गुलाल, भांग, धतूरा, पुष्प, धूप, दीप, मिष्ठान व फल आदि अर्पित कर 101 दीपों से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महा आरती हुई। प्रसाद वितरण हुआ। इसके बाद श्रद्घालुओं ने मंदिर परिसर को 5100 दीपों से सजाया। आयोजक विनोद खन्ना ने देव दीपावली पर उत्साहित नगर वासियों की सहभागिता और भव्यतापूर्ण समापन पर लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। दूसरी ओर मुहल्ला हयातगंज में स्थित श्रीनागेश्वर नाथ महादेव मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में देव दीपावली का आयोजन कर श्री नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर को दीपों के अलावा विद्युत झालरों से सजाया गया और प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed