फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Decline in road accidents over a month

Ambedkar Nagar News: एक माह में सड़क दुर्घटनाओं में आई कमी

Tue, 21 Jul 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 21 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Decline in road accidents over a month
अकबरपुर के लोहिया भवन में सड़क सुरक्षा की शपथ दिलातीं डीएम ईशा प्रिया व सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला
अंबेडकरनगर। जिला प्रशासन और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोड सेफ्टी (सीओईआरएस), आईआईटी मद्रास के संयुक्त तत्वावधान में दो सप्ताह तक चला अभियान मंगलवार को लोहिया भवन सभागार में संपन्न हो गया। डीएम ईशा प्रिया ने कहा कि पिछले एक माह में सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 50 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद ने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान की वास्तविक सफलता तभी मानी जाएगी, जब हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना और यातायात नियमों का पालन लोगों की आदत बन जाएगा। सीओईआरएस, आईआईटी मद्रास के प्रमुख प्रो. वेंकटेश बालासुब्रमणियन ने कहा कि यह अभियान किसी कार्यक्रम का अंत नहीं बल्कि दीर्घकालिक सामाजिक परिवर्तन की शुरुआत है। सड़क सुरक्षा सखी सम्मान से कटेहरी की पूनम पांडेय, अकबरपुर की सुमन सिंह, सीमा मौर्य को सम्मानित किया गया। सड़क सुरक्षा मित्र सम्मान संदीप कुमार, रवि गुप्ता, पवन कुमार पटेल आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed