फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   death of two young men from high fever

तेज बुखार से दो युवकों की मौत

Sun, 23 Oct 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 23 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
death of two young men from high fever
hospital - फोटो : demo pic

बुखार के चलते टांडा क्षेत्र के दो युवाओं की शनिवार देर रात मौत हो गई। रविवार को भी तेज बुखार से पीड़ित मरीजों का जिला अस्पताल में भर्ती होने का सिलसिला जारी रहा। कुल पांच नए मरीज भर्ती हुए। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जिले में तेज बुखार का प्रकोप दिन-प्रतिदिन तेजी से फैलता ही जा रहा है।

विज्ञापन


टांडा प्रतिनिधि के अनुसार सकरावल निवासी भाजपा नेता रामजीत विश्वकर्मा के 22 वर्षीय पुत्र शुभम की शनिवार देर शाम बुखार के चलते एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह कई दिनों से पीड़ित था। वहीं, कश्मीरिया निवासी अताउल्ला (32) की मौत भी बीता रात हो गई। उसका इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में चल रहा था।
विज्ञापन

 
उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुबारकपुर डइयाडीह गांव निवासिनी कंतोरा देवी (60) पत्नी रामपियारे शुक्रवार को तेज बुखार की चपेट में आ गई। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद परिवारीजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हजियापुर गांव निवासी अंकुश (14) पुत्र रामजीत को रविवार भोर में परिवारीजनों ने तेज बुखार चढ़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत टांडा निवासिनी शबनम (23) पुत्री नसीरुद्दीन को शनिवार देर शाम तेज बुखार चढ़ गया।


उसे सीएचसी टांडा से जिला अस्पताल  रेफर कर दिया गया। उधर, बेवाना थाना क्षेत्र अंतर्गत अटंगी गांव निवासी सूरज (17) पुत्र ब्रम्हदेव को रविवार सुबह तेज बुखार चढ़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कम्हरिया गांव निवासिनी मनीषा (19) पुत्री राजेंद्र को  शनिवार दोपहर तेज बुखार चढ़ने के बाद पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed